न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 42 केस, इंदौर में सबसे ज्यादा 22

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में 42 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। 42 नए केसों में इंदौर में 22, भोपाल में 12, उज्जैन में 5, जबलपुर, खंडवा और खरगोन में 1-1 संक्रमित आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 1:38:36

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 42 केस, इंदौर में सबसे ज्यादा 22

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में 42 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। 42 नए केसों में इंदौर में 22, भोपाल में 12, उज्जैन में 5, जबलपुर, खंडवा और खरगोन में 1-1 संक्रमित आए हैं। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 233 पहुंच गई है। भोपाल में यूएस से लौटे 4 लोगों में से 2 बच्चे समेत 3 लोग संक्रमित मिले हैंं। दोनों बच्चों को वैक्सीन लगी है और महिला को भी बूस्टर डोज लगा है।

इंदौर में एक्टिव केस 100 के पार हो चुके हैं। गुरुवार को जारी स्वास्थ्य विभाग कि रिपोर्ट में 97 एक्टिव केस थे। शुक्रवार को संख्या 111 पहुंच गई। 8 मरीज डिस्चार्ज हुए। इंदौर तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है। NCDC (नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल) ने हाल ही में रिपोर्ट जारी की। कहा गया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के पहले 15 दिन में शहर में रोज 15 से 20 कोरोना मरीज मिल सकते हैं। फरवरी तक हल्की तीसरी लहर आ सकती है।

भोपाल में यूएस से आए चार लोगों के परिवार मां और दो बच्चे संक्रमित मिले है। इसमें 39 वर्षीय महिला समेत उसका 12 साल का बेटा और 9 साल की बेटी शामिल है। महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राहत की बात यह है कि तीनों असिम्प्टोमेटिक है और होम आईसोलेशन में है। खास बात यह है कि महिला को फाइजर वैक्सीन का बूस्टर डोज लगा है। वहीं, दोनों बच्चे भी वैक्सीनेटेड हैं।

संक्रमित महिला के पति यूएस में नौकरी करते है। वह परिवार के साथ नेहरू नगर इलाके में रहने वाले अपने माता-पिता के पास आए थे। 22 दिसंबर को यूएस से दिल्ली होते हुए भोपाल आए। दिल्ली में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। भोपाल में चारों होम आईसोलेट थे। स्वास्थ्य विभाग ने उनका दोबारा सैंपल लिया। इसमें दोनों बच्चे और मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.6% पहुंच गई है।

उज्जैन में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को लैब से 1482 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें से 5 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। 4 मरीज एक ही परिवार के हैं। आरआर टीम के नोडल अधिकारी डॉ रौनक एलची ने बताया जीडीसी में प्रोफेसर, उनकी पत्नी और दो बेटियां सहित चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर चारों मरीजों को माधव नगर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। दो-तीन दिन पहले ही कॉलेज में कोई कार्यक्रम था। संभावना है कि वहीं से प्रोफेसर संक्रमित हुए और उनसे उनके परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमित हो गए।

प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 648 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 883 लोग ठीक हो चुके है। वहीं, कोरोना के कारण 10 हजार 532 की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 18 मरीज ठीक हुए। करीब 59 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि संबंधी आकड़े सामने आने के बाद राज्य सरकार की ओर से फिर से अनेक प्रतिबंध लागू करने के दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं और सभी जिलों में इनका पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार रात्रि किए गए दिशानिर्देश सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को भेज थे, देश के अन्य राज्यों में तथा सीमावर्ती राज्यों में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के पॉजिटिव केस तथा एक्टिव केस की बढ़ती संख्या और तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर नये दिशा-निर्देश जारी किये है। इसी के तहत राज्य में रात्रि 11 बजे से प्रात: 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री