न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल: कोरोना संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आने से 150 से ज्‍यादा गर्भवती महिलाओं पर मंडराया संक्रमण का खतरा

भोपाल के जेपी अस्पताल में सोनोग्राफी करने वाले एक डाक्टर के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद हडकंप मच गया है। डाक्टर के संक्रमित होने के बाद कई गर्भवती महिलाओं के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 3:39:13

भोपाल: कोरोना संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आने से 150 से ज्‍यादा गर्भवती महिलाओं पर मंडराया संक्रमण का खतरा

भोपाल के जेपी अस्पताल में सोनोग्राफी करने वाले एक डाक्टर के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद हडकंप मच गया है। डाक्टर के संक्रमित होने के बाद कई गर्भवती महिलाओं के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। अब जेपी अस्पताल की तरफ से गर्भवती महिलाओं को फोन कर कोरोना की जांच कराने की सलाह दी जा रही है। कोरोना संक्रमित की चपेट में आए डाक्टर ने अब तक करीब 150 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की है।

मालूम हो कि गर्भवती महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता वैसे भी कमजोर रहती है। उस पर जिले में आधी से ज्यादा गर्भवती को टीका नहीं लगा है। जिन्हें लगा है उनमें भी आधी को सिर्फ पहली डोज लगी है। ऐसे में उनके संक्रमित होने और हालत बिगड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

पता चला है कि डॉक्‍टर और उनकी पत्‍नी को कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। गौरतलब है कि जेपी अस्‍पताल में पदस्‍थ उक्‍त डाक्‍टर की पत्‍नी की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। फिलहाल डाक्‍टर दंपती को एम्‍स में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 5 मरीज मिले हैं। इनमें 4 भोपाल के हैं और 1 इंदौर का है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 77 है। इससे एक दिन पहले प्रदेश में कोरोना के 4 नए मरीजों की पहचान हुई थी। इनमें 3 भोपाल के और इंदौर का 1 मरीज था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?