न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीनेशन के नाम पर सामने आई बड़ी गड़बड़ी! भोपाल में एक ही आधार नंबर पर 16-16 लोगों का टीकाकरण

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाकर दिखाने के लिए एक आधार पर 16-16 लोगों का टीकाकरण किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 12:07:23

वैक्सीनेशन के नाम पर सामने आई बड़ी गड़बड़ी! भोपाल में एक ही आधार नंबर पर 16-16 लोगों का टीकाकरण

देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाकर दिखाने के लिए एक आधार पर 16-16 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह मामला मध्य प्रदेश का है। हिंदी अखबार दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बैरागढ़ के एक कैंप में एक ही आधार कार्ड पर 16 लोगों का टीकाकरण कर दिया। इसमें से तीन लोग झारखंड, महाराष्ट्र और सतना के निवासी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह लोग कभी भोपाल आए ही नहीं। इसमें दावा किया गया है कि कोलार, बैरागढ़, बैरसिया और सिटी क्षेत्र के 10 हजार निवासियों को किए गए टीकाकरण की पड़ताल की गई है।

अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 661 लोगों के आधार पर 1459 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। इसमें से सबसे ज्यादा 555 आधार नंबर ऐसे हैं जिस पर 2-2 लोगों का वैक्सीनेशन रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीनेशन सेंटर पर आधार संख्या 9999 पर सुलेमान को टीका लगाया गया है। सरकारी रिकॉर्ड में सुलेमान का जो नंबर दर्ज है वह सतना के राज चांदवानी का है। रिपोर्ट में राज के हवाले से दावा किया गया है कि वह 6 साल से भोपाल नहीं आए हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि झारखंड निवासी 47 वर्षीय रामदयाल और महाराष्ट्र स्थित पुणे की प्रियंका को भी 9999 नंबर पर टीका लगाया गया है। जबकि रामदयाल और प्रियंका ने भोपाल में वैक्सीन लगवाई ही नहीं।

रिपोर्ट के अनुसार भोपाल के एडीएम संदीप केरकेट्टा ने कहा कि एक आधार पर दूसरी बार फीड नहीं हो सकता है। यह संभव ही नहीं है कि एक ही आधार पर कई लोगों को वैक्सीन लगा दी जाए। पोर्टल एक ही आधार दूसरी बार स्वीकार नहीं करेगा। जरूर कोई कंफ्यूजन है।

आपको बता दे, भारत में 21 जून को कोरोना टीकाकरण का महाअभियान शुरू किया गया था। इस दौरान 86 लाख से ज्यादा खुराकें दी गईं। इस दिन मध्य प्रदेश में सबसे जायदा 16 लाख के करीब वैक्सीनेशन करने का दावा किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि अब तक प्रदेश की लगभग 1.75 करोड़ आबादी को कोरोना रोधी टीका लगाकर उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?