न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के बीना में दिए भाषण की 3 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के बीना पहुंचे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 3:00:07

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के बीना में दिए भाषण की 3 बड़ी बातें

बीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के बीना पहुंचे। PM मोदी ने बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं इस क्षेत्र के औधोगिक विकास को ऊर्जा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50,000 करोड़ से अधिक खर्च करने वाली है। आप कल्पना करें कि इतने रुपए हमारे देश के कई राज्यों का कुल बजट भी नहीं होता जितना आज एक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है।

मध्य प्रदेश के बीना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, क़ानून व्यवस्था को स्थापित किया। लोगों को ध्यान होगा कि कैसे कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा रखा था। आज की सरकार में हर घर तक सड़क, बिजली पहुंच रही है। आज बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं, नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाईयां छूने जा रहा है।” प्रधानमंत्री बोले- देशभर के सभी सनातनियों को सतर्क रहना होगा प्रधानमंत्री ने कहा, इस I.N.D.I.A गठबंधन के लोग उस ‘सनातन धर्म’ को मिटाना चाहते हैं जिसने स्वामी विवेकानंद और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी। यह गठबंधन ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करना चाहता है। उन्होंने खुलेआम सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कल वे हम पर हमले बढ़ा देंगे। देश भर के सभी ‘सनातनियों’ और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा।

बीना में 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास PM मोदी ने बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें बीना रिफाइनरी में ‘पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नर्मदापुरम जिले में ‘विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र’ सहित 10 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इंदौर में 2 आईटी पार्क, रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क और राज्य भर में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल हैं। जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय 140 करोड़ भारतीयों को पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में लंबे समय तक शासन करने वालों ने भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा और कुछ नहीं किया। मध्य प्रदेश के बीना में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय 140 करोड़ भारतीयों को जाता है। यह हमारे देश की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। जी20 प्रतिनिधि हमारे देश की विविधता और विरासत से प्रभावित हुए।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी