न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मदन राठौड़ निर्विरोध राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष बनने की ओर, आज होगी आधिकारिक घोषणा

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मदन राठौड़ (Madan Rathore) की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 9:36:18

मदन राठौड़ निर्विरोध राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष बनने की ओर, आज होगी आधिकारिक घोषणा

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मदन राठौड़ (Madan Rathore) की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। आधिकारिक घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे होने की संभावना है।

भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे बने प्रस्तावक

शुक्रवार को मदन राठौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रस्तावक के रूप में शामिल रहे।

पार्टी के चुनाव अधिकारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि कुल पांच नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं और सभी में मदन राठौड़ का नाम ही दर्ज है। ऐसे में उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा मात्र औपचारिकता रह गई है।

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ (Madan Rathore) का चयन लगभग तय हो गया है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गई, और वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार रहे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अधिकारी विजय रूपाणी के अनुसार, जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद और राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के उपरांत, शनिवार सुबह 11 बजे उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी होंगे चयनित

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही, राजस्थान से 25 राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी चुने जाएंगे। ये सदस्य भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेंगे। पार्टी हाईकमान ने राज्य प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि विजय रूपाणी चुनाव प्रक्रिया की देखरेख कर रहे हैं।

राजेंद्र राठौड़ ने मदन राठौड़ की प्रशंसा की

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मदन राठौड़ का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना यह दर्शाता है कि पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाता है। उन्होंने मदन राठौड़ के नेतृत्व की सराहना की और विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बता दें कि राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को जुलाई 2023 में राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी