न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, हालचाल जानने योगी पहुंचे SGPGI

डाक्टरों का मानना है कि कोई नया इंफेक्शन हो सकता है। सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 2:41:56

यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, हालचाल जानने योगी पहुंचे SGPGI

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह (89) की तबीयत रविवार को अचानक फिर बिगड़ गई है। कल तक उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा था लेकिन अचानक सांस लेने में परेशानी होने के साथ-साथ उनके पेट में दिक्कत पाई गई। उन्हें अभी ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। डाक्टरों का मानना है कि कोई नया इंफेक्शन हो सकता है। सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के साथ पूर्व मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछने एसजीपीजीआई पहुंचे। योगी ने उपचार में लगी चिकित्सकों की टीम से भी चर्चा की और कल्याण सिंह का हालचाल जाना।

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में कहा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 17 जुलाई की दोपहर तक चिकित्सकीय रूप से बेहतर कर रहे थे। शाम को उन्होंने सांस लेने में तकलीफ के साथ पेट फूलने की शिकायत की। ऑक्सीजन थेरेपी शुरू की गई। सभी उपयुक्त रक्त परीक्षण किए गए। यूएसजी इमेजिंग, ईसीएचओ और न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोमेडिसिन, गैस्ट्रोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी और पल्मोनरी मेडिसिन से परामर्श तत्काल आधार पर किया गया और चिकित्सा को अनुकूलित किया गया। नए संक्रमण, सेप्सिस की संभावना को देखते हुए एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल का विस्तार किया गया है।'

21 जून को कराया गया था भर्ती

यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के ‘डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती कराया गया था। संस्थान के अनुसार, 3 जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें SGPGI में भर्ती कराया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल