न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह-सुबह ही आम आदमी को लगा तगड़ा झटका, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी

राजधानी दिल्‍ली में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव 834.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का भाव 861 रुपये, मुबई 834.5 और कोलकात में 850 रुपये पर पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 9:31:21

सुबह-सुबह ही आम आदमी को लगा तगड़ा झटका, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी

आम आदमी करीब डेढ़ साल से वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है। जहां कोरोना वायरस के कारण मानसिक बीमारियां पैदा हो रही है वहीं, हर वस्तु के बढ़ते दाम कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब आम आदमी को एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (01 जुलाई 2021) से घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दामों में वृद्धि की है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर 25.50 रुपए महंगा हो गया है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 84 रुपए का इजाफा किया गया है। 25.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्‍ली में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव 834.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का भाव 861 रुपये, मुबई 834.5 और कोलकात में 850 रुपये पर पहुंच गया है।

बता दे, तेल कंपनियों ने एक जून को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि 19.2 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 123 रुपए का इजाफा हुआ था। मई और जून महीने में घरेलू रसोई गैस की कीमतें जस की तस थी। तेल कंपनियों ने अप्रैल महीने में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की थी। मई में इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

जनवरी में 694 रुपये थे एलपीजी सिलेंडर के दाम

इस साल जनवरी महीने में राजधानी दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था। 4 फरवरी को तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमत में 25 रुपए का इजाफा किया था। जिसके चलते सिलेंडर 694 रुपए से बढ़कर 719 रुपए हो गए। इसके बाद 15 फरवरी को कीमत में 50 रुपए की वृद्धि की गई। 25 फरवरी को 25 रुपए के उछाल के साथ इसकी कीमत 794 रुपए हो गई। मार्च में घरेलू गैस की कीमत में फिर 25 रुपए की वृद्धि की गई। इसके बाद कीमतें 819 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई।

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलिम उत्पादों के दाम तेजी से बढ़ रहे है। भारत अपनी जरुरत का 80 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। ये कीमतें बाजार से जुड़ी हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम में वृद्धि होने पर घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ जाते हैं।

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम

अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताजा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एंड ट्रिम इन सभी की कीमत प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़ गई है। अमूल ने डेढ़ साल बाद यह बढ़ोतरी की है। अब अमूल गोल्डम का दाम 58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले 14 दिसंबर 2019 को अमूल ने दाम में बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतें तीन रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। देश में अमूल के अतिरिक्त नेस्ले, ब्रिटानिया, नमस्ते इंडिया, पतंजलि, आनंदा जैसी प्राईवेट सेक्टर में कई कंपनियां मौजूद हैं, जो दूध तथा इससे बने उत्पादों को बेचने का काम करती हैं। अब ये कंपनियां भी कीमत में वृद्धि कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर