Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमने वाली कोरोना पीड़ित लड़की हार गई जिंदगी की जंग...

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी के गाने 'लव यू जिंदगी' पर झूमती कोरोना से पीड़ित एक लड़की का वीड‍ियो वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने उम्मीद भरा बताया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 May 2021 10:41:06

'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमने वाली कोरोना पीड़ित लड़की हार गई जिंदगी की जंग...

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी के गाने 'लव यू जिंदगी' पर झूमती कोरोना से पीड़ित एक लड़की का वीड‍ियो वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने उम्मीद भरा बताया था। यह वीडियो इसी वजह से वायरल भी हुआ था कि गाने पर झूमती लड़की से लोगों को जिंदादिल रहने व कठिन परिस्थिति में भी उम्मीद न हारने की प्रेरणा मिल रही थी, लेकिन दुख की बात यह है कि मौत ने इस लड़की की जीने की उम्मीद छीन ली। कोरोना के आगे वह बेबस हो गई और दुनिया को छोड़ कर चली गई।

डॉ मोनिका लांगेह ने एक अस्पताल के कोविड इमरजेंसी वार्ड से 8 मई को 30 साल की एक कोरोना मरीज का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। जिसमें कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद वो हौसलों से भरी हुई दिख रही थी।

डॉक्टर ने वीडियो शेयर करते समय बताया था 'वीडियो में दिख रही इस युवा लड़की को अस्‍पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था, इसलिए वो कोविड इमरजेंसी वॉर्ड में पिछले 10 दिनों से एडमिट है। उसे NIV सपोर्ट पर रखा गया था, इसके अलावा उसे रेमडेसिविर और प्‍लाज्‍मा थेरेपी भी दी जा रही थी।' हालांकि बाद में उसे आईसीयू बेड मिल गया था। ट्विटर पर इस वीडियो को 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे।

डॉक्टर मोनिका ने आगे लिखा कि इस लड़की में दृढ़ इच्छाशक्ति है। उसने मुझसे पूछा कि क्या वो यहां गाना चला सकती है। डॉक्टर ने शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी से ‘लव यू जिंदगी’ गाना चला दिया। वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की नाक में ऑक्सीजन मास्क लगाकर भी आराम से गाने की धुन पर झूम रही थी। वीडियो को शेयर करते हुए डॉ मोनिका ने लिखा था, ‘सीख: कभी उम्मीद नहीं खोना है।’

गुरुवार रात डॉ मोनिका लांगेह ने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत दुखी हूं। हमने बहादुर लड़की को खो दिया। ओम शांति… परिवार और बच्चे के लिए प्रार्थना करें।'

वहीं भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने उसी वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'एक और दिल दहलाने वाली खबर। RIP बहादुर।' इसके बाद ट्विटर पर कई लोगों ने उसके निधन पर शोक जताया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका