#WATCH | Vadodara, Gujarat: One woman has died, and four others are injured after an overspeeding four-wheeler rammed into a two-wheeler (14/03).
— ANI (@ANI) रक्षित चौरसिया कौन है?
Accused Rakshit Ravish Chaurasia claims, We were going ahead of the scooty, we were turning right and there was a pothole on the… pic.twitter.com/7UMundtDXH
पुलिस के अनुसार, रक्षित चौरसिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है और लॉ स्टूडेंट है। हादसे के समय वह कार चला रहा था और कथित रूप से नशे में था। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद था। पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया के मुताबिक, रक्षित वडोदरा में एक पीजी में रहता है। उसकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वडोदरा में लॉ की पढ़ाई कर रहा है। इस हादसे में हेमाली पटेल नाम की महिला की मौत हो गई, जो अपनी स्कूटी चला रही थी। रक्षित ने दावा किया कि दोपहिया वाहन से टकराने के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे वह घबरा गया और गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई। उसने यह भी कहा कि दुर्घटना के समय उसने शराब नहीं पी थी।
किसके नाम थी कार?
हादसे में शामिल कार डुआन टेक्नोलॉजी के नाम से रजिस्टर्ड थी। यह प्रांशु चौहान के पिता की कंपनी है। घटना के समय प्रांशु चौहान कार की पिछली सीट पर बैठा था। पुलिस ने प्रांशु के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मौके पर क्या हुआ?
हालांकि, रक्षित चौरसिया ने नशे में होने से इनकार किया, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि वह शराब के नशे में था। चश्मदीदों के मुताबिक, जब पुलिस ने उसे कार से बाहर निकाला, तो वह "एक और राउंड, एक और राउंड" चिल्ला रहा था।
















