न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रमेश बिधूड़ी बनाम दानिश अली मामले में लोकसभा प्रिविलेज कमेटी की बैठक आज

इस बैठक में रमेश बिधूड़ी को मौखिक रूप से अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इस बैठक के बाद ही पता चलेगा कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई होगी या नहीं होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 12:19:46

रमेश बिधूड़ी बनाम दानिश अली मामले में लोकसभा प्रिविलेज कमेटी की बैठक आज

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ और विपक्षी सांसदों ने रमेश विधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं रमेश बिधूड़ी ने भी पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा था।

आज इसी मामले को लेकर लोकसभा की प्रिविलेज कमेटी की बैठक होने वाली है। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे होगी। इस बैठक में रमेश बिधूड़ी को मौखिक रूप से अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इस बैठक के बाद ही पता चलेगा कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई होगी या नहीं होगी।

रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी के बाद दानिश अली ने भावुक बयान दिया था और कहा था कि अगर भाजपा सांसद के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो वह भारी मन से लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। इस घटना के बाद कई विपक्षी नेताओं ने दानिश अली से मुलाकात की थी। खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने दानिश अली से उनके घर जाकर मुलाकात की थी।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा लोकसभा स्पीकर को पत्र

वहीं इस घटना के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पहले तो रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई टिप्पणी के लिए उनकी निंदा की थी, लेकिन उन्होंने कहा था कि बसपा सांसद दानिश अली की टिप्पणियों के साथ-साथ उनके आचरण की भी जांच होनी चाहिए। निशिकांत दुबे ने कहा था, “लोकसभा के नियमों के तहत किसी भी सांसद को आवंटित समय के दौरान उनके बोलते समय बार-बार टोकना और टीका-टिप्पणी किए जाने के लिए सजा का प्रावधान है।” निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि रमेश बिधूड़ी के भाषण के दौरान लगातार दानिश अली रनिंग कमेंट्री कर रहे थे और उन्हें उकसा रहे थे।

निशिकांत दुबे ने कहा था कि मैं 15 साल से लोकसभा सांसद हूं और हमेशा सदन में मौजूद रहता हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह का भी दिन देखूंगा। निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि रमेश बिधूड़ी के भाषण के दौरान दानिश अली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी