Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हमास और इजराइल के युद्ध में अब लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्ला का प्रवेश, दागी मिसाइलें

हिजबुल्ला इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के साथ लगती देश की सीमा पर एक विवादित इलाके में इजराइल के तीन ठिकानों पर रविवार को कई रॉकेट दागे और गोलाबारी की। हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि ‘‘फलस्तीनी विरोध’’ के साथ एकजुटता जताने के लिए ‘‘बड़ी संख्या में रॉकेट और विस्फोटकों’’ का इस्तेमाल कर यह हमला किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 8:54:45

हमास और इजराइल के युद्ध में अब लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्ला का प्रवेश, दागी मिसाइलें

इजराइल पर बीते कल यानी शनिवार को हमास के लड़ाकों ने हमला किया था। इसके बाद इजराइल और फिलिस्तीन में जंग शुरू हो गई । संघर्ष में दोनों देशों के 660 से ज्यादा लोग मारे गए। अब लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने सीरिया पर हमला किया है। गौरतलब है कि शनिवार को हमास ने इजराइल पर हमले किए थे। इसके बाद हमास के लड़ाके इजराइल में घुस गए जिससे इजराइल के 300 लोगों की जान चली गई। इसके बाद इजराइल ने फिलिस्तीन पर जवाबी कार्रवाई की और मिसाइल छोड़े। इसके नतीजे में तकरीबन गाजा पट्टी में 250 लोगों की मौत हो गई। दोनो तरफ 2000 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हिजबुल्ला इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के साथ लगती देश की सीमा पर एक विवादित इलाके में इजराइल के तीन ठिकानों पर रविवार को कई रॉकेट दागे और गोलाबारी की। हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि ‘‘फलस्तीनी विरोध’’ के साथ एकजुटता जताने के लिए ‘‘बड़ी संख्या में रॉकेट और विस्फोटकों’’ का इस्तेमाल कर यह हमला किया गया।

हिजबुल्ला का दावा है कि इजराइली ठिकानों को सीधे निशाना बनाया गया। मिसाइलें दागी गई हैं। लेकिन अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। लेबनान के जवाब में इजराइली सेना ने भी मिसाइलें दागी हैं। इजरायल ने अपने बयान में कहा कि "आईडीएफ इस तरह के हमले की संभावना को ध्यान में रखते हुए पहले से ही तैयारी कर रहा था। हम सभी इलाकों में ऑपरेट करेंगे। हर वक्त इजराइली नागरिकों की सुरक्षा का ख्याल रखने का काम करेंगे।"

लेबनान और इजराइल एक दूसरे के विरोधी हैं। उन्होंने साल 2006 में एक समझौता किया था जिसकी वजह से अभी तक यहां शांति थी। लेकिन हाल ही में लेबनान ने इजराइल पर हमले किए हैं। इजराइल ने 1967 के पश्चिम एशिया जंग के दौरान सीरिया से शीबा फार्म्स का नियंत्रण छीन लिया था, लेकिन लेबनान इस इलाके पर और नजदीकी फार चौबा पहाड़ी इलाके पर अपना दावा जताता है। इजराइल ने 1981 में गोलन हाइट्स पर कब्जा जमाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका