न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुचामनसिटी: हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर आमने-सामने टकराए दो ट्रक, दो मरे

जिले में हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर राणासर के पास बीती मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 1:00:29

कुचामनसिटी: हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर आमने-सामने टकराए दो ट्रक, दो मरे

कुचामनसिटी। जिले में हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर राणासर के पास बीती मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक ट्रक के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे इतना भयानक था कि दोनों मृतकों के शव ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए।

कुचामन थाना प्रभारी सतपाल चौधरी के अनुसार एक ट्रक कुचामन से डीडवाना की ओर जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक डीडवाना से कुचामन की ओर आ रहा था। रात्रि करीब तीन बजे राणासर के समीप दोनों ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के होटल और ढाबों में ठहरे लोग भी तेज आवाज सुनकर जाग गए और तुरंत मौके पर पहुंचे।

केबिन में फंसे शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। ट्रकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मृत चालक और परिचालक के शव केबिन में बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुचामन थाना प्रभारी सतपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन को बुलाकर राहत कार्य शुरू कराया। हाइवे पर मौजूद अन्य ट्रक चालकों की मदद से केबिन को तोड़ा गया और कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों शवों को कुचामन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।

धागे के कट्टे लोड थे ट्रक पर

थाना प्रभारी सतपाल चौधरी ने बताया कि जिस ट्रक में धागे के कट्टे लोड थे, उसके चालक राजकुमार (50) पुत्र जंगीराम, निवासी गोनियाना मंडी, भटिंडा और परिचालक पवन पुत्र सोहनलाल, निवासी फरीदकोट, पंजाब की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिचालक घटना से पहले केबिन में कंबल ओढ़कर सो रहा था और उसका शव कंबल में ही लिपटा मिला। मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका