न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: सरकारी स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत, दूसरे दर्ज हुई शिकायत

हालत गंभीर होने पर वहां से उसे कोटा रेफर किया गया, लेकिन कोटा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम मृतक रोहिणी के पिता सोनू वैष्णव ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और सुल्तानपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 11:37:56

कोटा: सरकारी स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत, दूसरे दर्ज हुई शिकायत

कोटा। जिले के सुल्तानपुर इलाके में एक सरकारी स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरने से एक मासूम छात्रा की मौत होने का दुखद मामला सामने आया है। घटना दरबीजी गांव के सरकारी स्कूल में हुई। बताया जा रहा है कि कक्षा एक में पढ़ने वाली 6 साल की रोहिणी वैष्णव टॉयलेट जाने के लिए गई थी, उसी दौरान टॉयलेट की दीवार गिर गई।

शिक्षकों ने परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे स्कूल पहुंचे और बच्ची को सुल्तानपुर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे कोटा रेफर किया गया, लेकिन कोटा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम मृतक रोहिणी के पिता सोनू वैष्णव ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और सुल्तानपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

दूसरे दिन परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

थानाधिकारी सत्यनारायण मालव का कहना है कि पहले परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी और पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया था। इसके बाद शनिवार को थाने में पहुंचकर शिकायत दी है, जिसमें स्कूल के स्टाफ पर आरोप लगाया है। इसके अलावा शौचालय का उपयोग करवाने के लिए भी बाध्य करने का आरोप शिकायत में लगाया है। उन्होंने बताया कि दूसरी शिकायत ग्रामीणों ने दी है, जिसमें स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। बच्चों से दुर्व्यवहार सहित अन्य कई शिकायतें की हैं। पूरे मामले पर सुल्तानपुर की सीबीईओ गायत्री मीणा का कहना है कि स्कूल समय में बालिका की मौत हो जाना गंभीर है। स्कूल से रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

सरपंच जितेंद्र मीणा का यह कहना है कि स्कूल में नया टॉयलेट बना हुआ है, लेकिन उसका उपयोग नहीं करने दिया जाता है। जर्जर होने के बावजूद पुराने टॉयलेट में ही बच्चों को भेजा जा रहा था। यह भी हादसा होने का एक कारण है। घटना के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल अशोक का कहना है कि 31 जनवरी को स्कूल का आखिरी कार्य दिवस था, इस कारण छोटे बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी, लेकिन कुछ बच्चे खेल रहे थे। प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि जिस टॉयलेट में हादसा हुआ, वह बच्चों के उपयोग के लिए नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी