न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल: होटल बंद होने पर परांठा न देने से बिफरे युवकों ने होटल मालिक को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

कोल्लम के सेंट एंथनी टी स्टॉल के मालिक अमल कुमार पर दो नशेड़ी युवकों ने रविवार रात हमला किया। मामला उस समय बढ़ा जब अमल ने परोट्टा सर्व करने से इनकार किया। युवकों ने अमल पर सिर और चेहरे पर वार किए, बाद में पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान रजिस्ट्रेशन नंबर से की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 13 May 2025 9:33:23

केरल: होटल बंद होने पर परांठा न देने से बिफरे युवकों ने होटल मालिक को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

कोल्लम शहर के सेंट एंथनी टी स्टॉल नामक छोटे से होटल के मालिक अमल कुमार पर रविवार देर रात दो युवकों ने उस समय हमला कर दिया, जब उन्होंने परोट्टा सर्व करने से इनकार कर दिया। अमल ने बताया कि रात का वक्त था और दुकान बंद होने वाली थी। इस बीच एक युवक होटल पर आया और परोट्टा व करी की मांग करने लगा।

अमल ने बताया, "मैंने उससे कहा कि खाना खत्म हो चुका है और दुकान बंद हो रही है। मैंने उसे सलाह दी कि वह किसी और होटल में जाकर देख ले। लेकिन वह युवक बार-बार इसी दुकान से खाने की जिद करने लगा क्योंकि उसे पैसे नहीं थे और मेरी दुकान पर 'बाद में भुगतान' की सुविधा रहती है।"

बात बढ़ते-बढ़ते बहस में बदल गई। युवक को पहले तो एक अन्य व्यक्ति ने समझा-बुझाकर वहां से ले गया, लेकिन लगभग 20 मिनट बाद वह दोबारा लौटा—इस बार अपने एक और साथी के साथ। दोनों ने मिलकर अमल पर हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, "वे दोनों नशे में लग रहे थे। उन्होंने मेरे सिर और चेहरे पर वार किए। मारपीट तब तक चलती रही जब तक एक पुलिस की गाड़ी इलाके में गश्त पर नहीं आई। गाड़ी देखकर वे भाग गए और जाते-जाते एक मोटरसाइकिल भी मौके पर छोड़ गए।"

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोड़ी गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा और चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात होटल संचालकों और छोटे दुकानदारों के साथ इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत