न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल ब्लास्ट: मृतकों की संख्या हुई 3, 32 घायलों में 5 की हालत गम्भीर, मुख्यमंत्री विजयन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

केरल में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। वहीं धमाकों में 32 लोग घायल हुए थे जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 12:29:24

केरल ब्लास्ट: मृतकों की संख्या हुई 3, 32 घायलों में 5 की हालत गम्भीर, मुख्यमंत्री विजयन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

केरल में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। वहीं धमाकों में 32 लोग घायल हुए थे जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एर्नाकुलम जिले में हुए इन धमाकों के बाद पुलिस ने यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की हैं। सीएम पिनाराई विजयन ने आज इस मामले में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। इससे पहले सीएम विजयन ने गृहमंत्री अमित शाह से इस घटना को लेकर बात की। गौरतलब है कि ‘यहोवा के साक्षी’ सम्मेलन के दौरान तीन धमाके हुए थे। जिस समय यह धमाके हुए मौके पर 2 हजार से अधिक लोग थे।

इलाज के दौरान 12 साल की पीड़िता की मौत

एर्नाकुलम जिले में हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल मलयट्टूर की रहने वाली 12 साल की लिबिना की कलामासेरी सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि लड़की को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसके शरीर का 95 प्रतिशत हिस्सा गंभीर रूप से जल गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

UAPA में एफआईआर दर्ज

केरल सीरियल ब्लास्ट मामले आईपीसी की धारा 302 और 307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ यूएपीए लगाया गया है। इतना ही नहीं खुफिया एजेंसियां केरल विस्फोट की जांच में आईएसआईएस मॉड्यूल पर नजर रख रही हैं। इस सिलसिलेवार विस्फोट मामले की जांच 20 सदस्यीय टीम करेगी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा था कि 52 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 18 आईसीयू में थे और 12 वर्षीय लड़की सहित छह गंभीर रूप से घायल थे।

आरोपी का सोशल मीडिया पर कबूलनामा

इस हमले के बाद एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर हमले की जिम्मेदारी ली। उसने खुद की पहचान मार्टिन के रूप में की। उसने कहा कि उसने विस्फोट इसलिए किए क्योंकि संगठन की शिक्षाएं देश के लिए सही नहीं है। उसने वीडियो में कहा कि ‘सभी को बम धमाकों और इसके बाद हुए गंभीर नतीजों के बारे में पता चल गया होगा। वहां क्या हुए, मुझे ठीक-ठीक पता नहीं है, लेकिन मैं जानता हूं कि यह हुआ और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत