न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम बताओ? 6ठीं कक्षा के पेपर में पूछा गया ये सवाल

मध्य प्रदेश के एक निजी स्कूल ने अपने छठी कक्षा के छात्रों से करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम सामान्य ज्ञान परीक्षा में पूछा, जिसके बाद पालक-शिक्षक संघ आक्रोशित हो गए और इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को भी कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 4:13:33

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम बताओ? 6ठीं कक्षा के पेपर में पूछा गया ये सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसकी जानकारी करीना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी। इस बीच मध्य प्रदेश में कुछ ऐसा हुआ, जिसके जानने के बाद लोग हक्के बक्के रह गए। मध्य प्रदेश के एक निजी स्कूल ने अपने छठी कक्षा के छात्रों से करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम सामान्य ज्ञान परीक्षा में पूछा, जिसके बाद पालक-शिक्षक संघ आक्रोशित हो गए और इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को भी कर दी।

मामला खंडवा के एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का है। यहां छठीं कक्षा के बच्चे गुरुवार को सामान्य ज्ञान का पेपर दे रहे थे। इसके प्रश्न-पत्र में एक सवाल था- 'करीना कपूर खान एवं सैफ अली खान के बेटे का नाम बताइए?' ये प्रश्न-पत्र जैसे ही परीक्षा से बाहर आया तो हंगामा हो गया।

Kareena Kapoor Khan,saif ali khan,madhya pradesh,question paper,taimur ali khan

पालक शिक्षक संघ ने सवाल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर बच्चों से कुछ पूछना ही था तो देश की वीरांगनाओं के विषय में सवाल पूछे जाने चाहिए थे। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि अब क्या स्कूली बच्चों को ये भी याद रखना होगा कि फिल्मी दुनिया के किस कलाकार के यहां पैदा हुए बच्चे का नाम क्या है?

इस सवाल पर अब पैरेंट्स ने जिला प्रशासन से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके भालेराव ने कहा कि मामला को गंभीरता से लिया गया है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों से किस प्रकार के प्रश्न परीक्षाओं में न पूछे जाएं।

आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे हैं। इनमे बड़ा बेटा तैमूर अली खान हैं जो अभी 5 साल के हैं। सैफीना का एक छोटा बेटा भी है। जिसका नाम जेह अली खान है।

आपको बता दे, करीना कपूर खान 13 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उनकी गर्ल गैंग में शामिल अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान भी वायरस की चपेट में आईं। संक्रमित होने के बाद सभी सेलेब्स होम क्वारनटीन में रह रहे हैं। करीना कपूर खान का ओमिक्रॉन टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। करीना कपूर के अलावा अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान भी ओमिक्रॉन के संक्रमण से सुरक्षित हैं। करीना समेत बाकी लोगों का ओमिक्रॉन के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?