न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीफ खाती हैं कंगना रनौत, फिर भी भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया: कांग्रेस

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने पिछले दिनों कहा था कि वह बीफ खाती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 2:25:15

बीफ खाती हैं कंगना रनौत, फिर भी भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया: कांग्रेस

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। जब से कंगना रनौत के नाम की घोषणा हुई है, तभी से कांग्रेस और भाजपा के नेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते आ रहे हैं। इसकी शुरुआत कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना को लेकर सोशल मीडिया पर की गई बयानबाजी से हुई। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की साथ महिला आयोग ने भी सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ कार्रवाई की। इसके कुछ दिनों बाद ही कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। अब महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि कंगना रनौत बीफ खाती हैं, फिर भी भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया। इन आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने पिछले दिनों कहा था कि वह बीफ खाती हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा ने रनौत को टिकट दिया, जिन्होंने एक्स पर लिखा था कि उन्हें बीफ पसंद है और वह गोमांस खाती हैं।

कांग्रेस नेता के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने वडेट्टीवार की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह कांग्रेस की "गंदी संस्कृति" को दर्शाता है। पीटीआई ने उनके हवाले से कहा, "यह कांग्रेस की गंदी संस्कृति को दर्शाता है। वह मुद्दों पर हमसे नहीं लड़ सकती। यह पार्टी की पराजयवादी मानसिकता को दर्शाता है।"

भाजपा नेता शाइना एनसी ने कांग्रेस पर "महिला विरोधी" होने का आरोप लगाया और पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना रनौत पर अपलोड की गई पोस्ट और सांसद रणदीप सुरजेवाला द्वारा अपने समकक्ष हेमा मालिनी के खिलाफ की गई टिप्पणियों का भी हवाला दिया। शाइना एनसी ने कहा, "अगर कांग्रेस पार्टी किसी भी विचार प्रक्रिया में इतनी कमजोर है, तो मुझे लगता है कि इसका करारा जवाब 4 जून को मिलेगा जब भारत की महिलाएं कांग्रेस नामक इस महिला विरोधी पार्टी के खिलाफ बोलेंगी और वोट करेंगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी