न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्योति मल्होत्रा पर एक और चौंकाने वाला खुलासा, बांग्लादेश के वीजा के लिए किया था आवेदन

यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तानी जासूसी के आरोपों के बीच नया खुलासा, बांग्लादेश के लिए भी किया था वीजा आवेदन। जांच एजेंसियां मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 12:38:30

ज्योति मल्होत्रा पर एक और चौंकाने वाला खुलासा, बांग्लादेश के वीजा के लिए किया था आवेदन

यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) के पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों के बीच नए-नए राज खुलने लगे हैं। हालिया जांच में पता चला है कि ज्योति मल्होत्रा बांग्लादेश जाना चाहती थी और उसने बांग्लादेश का वीजा भी आवेदन किया था। इस आवेदन में उसने अपने अस्थाई पते के रूप में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा एरिया को दर्ज किया था। हालांकि, वीजा आवेदन पत्र पर तारीख नहीं लिखी गई है।

अब इस नयी जानकारी के आधार पर जांच एजेंसियां इस एंगल से मामले की तहकीकात कर रही हैं। जांच दल का मानना है कि उसकी बांग्लादेश यात्रा का मकसद वहां के एक ऑपरेटिव से संपर्क करना था, जिसे वीडियो शूट के बहाने छिपाया गया था। एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI बांग्लादेश में जासूसी का एक नया माड्यूल तैयार कर रही है, जिसमें भारत में सक्रिय जासूसों को इन ऑपरेटिव्स से जोड़ा जा रहा है। इसी कारण ज्योति के बांग्लादेश जाने के पीछे भी ऐसे ऑपरेटर से संपर्क की आशंका जताई जा रही है।

ज्योति अभी पांच दिन के रिमांड पर

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है, जिसमें कई एजेंसियां उसकी कड़ी पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियों को उससे महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

हिसार में उसके नियमित पते के अलावा उसके वीजा में अस्थाई पता ढाका के उत्तरा एरिया का दर्ज होना जांच में नई दिशा दे रहा है। घर से मिले फार्म में ज्योति के बांग्लादेश जाने की कोई स्पष्ट तारीख नहीं है, लेकिन फार्म में उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है। ज्योति का बांग्लादेश का वीजा 2018 से 2028 तक वैध है।

देश में जासूसी के नए माड्यूल पर पाकिस्तान कर रहा काम

पाकिस्तान के जासूसों के रूप में हरियाणा, पंजाब समेत कई अन्य इलाकों से कई युवाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें यू-ट्यूबर भी शामिल हैं। पाकिस्तान की ओर से इन्हें भड़का कर लग्जरी जीवन का लालच देकर भारत की संवेदनशील जानकारियां हासिल की जाती हैं।

बांग्लादेश में हालिया गृह युद्ध के बाद भारत-बांग्लादेश संबंध तनावपूर्ण हैं। इसी बीच ज्योति के वहां वीजा लेने की खबर ने भी एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और जांच तेज कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं