न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जस्टिस ओका, आखिरी दिन सुनाएंगे 11 बड़े फैसले

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अभय एस. ओका ने मां के निधन के कुछ ही घंटे बाद कोर्ट पहुंचकर 11 अहम फैसले सुनाने का फैसला किया। रिटायरमेंट के आखिरी दिन तक निभाया न्यायिक दायित्व।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 11:58:47

 मां के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जस्टिस ओका, आखिरी दिन सुनाएंगे 11 बड़े फैसले

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अभय एस. ओका शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं। यह उनका आखिरी कार्यदिवस होगा, लेकिन इससे ठीक पहले उनके जीवन में एक गहरा दुख आया—उनकी मां वसंती ओका का निधन हो गया। हाल ही में एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस ओका ने कहा था कि वे रिटायरमेंट के बाद अपनी मां के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं, लेकिन अब वह सपना अधूरा रह गया। उन्होंने एक मिसाल कायम करते हुए मां के निधन के कुछ ही घंटों बाद कोर्ट में आकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

जस्टिस ओका की मां वसंती ओका को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना की जानकारी उन्होंने चीफ जस्टिस बी.आर. गवई को दी और तुरंत दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गए। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वे कुछ ही घंटों में दिल्ली लौट आए। गुरुवार को सुनाए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण फैसले उन्होंने शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिए, और अब वे अपने रिटायरमेंट के दिन भी न्यायिक कार्य करेंगे।

रिटायरमेंट वाले दिन भी सुनाएंगे 11 अहम फैसले

शुक्रवार को अपने अंतिम दिन जस्टिस ओका सुप्रीम कोर्ट में 11 बड़े फैसले सुनाएंगे। 'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस ओका ने कहा, ‘‘मैंने कभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोचा था, इसलिए जनवरी से जितना संभव हो सका, उतनी सुनवाइयों में हिस्सा लिया।’’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ‘रिटायरमेंट’ शब्द पसंद नहीं है और उन्होंने हमेशा पूरी लगन से न्यायिक कार्य किया है।

मां के साथ समय बिताने की ख्वाहिश अधूरी रह गई

विदाई समारोह में जस्टिस ओका ने भावुक होकर कहा था, ‘‘मैंने कई वर्षों तक अपनी मां को पर्याप्त समय नहीं दे पाया। अब रिटायरमेंट के बाद उनके साथ समय बिताने की योजना थी।’’ दुर्भाग्यवश, रिटायरमेंट से ठीक पहले ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जस्टिस ओका का यह समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा न्यायपालिका के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय बनकर रह जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका