Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट से उभरा अमेरिका अब दूसरे देशों को देगा वैक्सीन की दो करोड़ डोज

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को पहली बार घोषणा की कि वे दुनिया के अन्य देशों को 20 मिलियन यानी दो करोड़ कोरोना वैक्सीन भेजेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 May 2021 4:27:50

कोरोना संकट से उभरा अमेरिका अब दूसरे देशों को देगा वैक्सीन की दो करोड़ डोज

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी हैं जहां हर दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा हैं। हांलाकि भारत कोरोना के आंकड़ों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं और सबसे ज्यादा आंकड़े अमेरिका से सामने आए थे। लेकिन अब अमेरिका अपने आबादी के एक बड़े हिस्से को वैक्सीन लगाकर इस संकट से बाहर निकल चुका हैं। इसी के साथ ही अब अमेरिका दूसरे देशों को वैक्सीन देकर कोरोना से लड़ाई में मदद करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को पहली बार घोषणा की कि वे दुनिया के अन्य देशों को 20 मिलियन यानी दो करोड़ कोरोना वैक्सीन भेजेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने इसकी जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मास्क हटाकर एलान किया कि कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिका में अब महामारी की रफ्तार थम गई है।
प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन पहले ही जॉनसन एंड जॉनसन की छह करोड़ वैक्सीन देने की योजना बना चुके थे। अब इसमें फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन भी शामिल की गई हैं। कोरेाना वैक्सीन की इन खुराकों की जून के अंत तक सप्लाई की जाएगी। व्हाइट हाउस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अपने यहां से कोरोना संकट खत्म करने के बाद अब अमेरिका दुनियाभर से महामारी को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, यह तो सिर्फ पहला कदम है। राष्ट्रपति बाइडन पहले ही वादा कर चुके हैं कि वैक्सीन आपूर्ति के मामले में देश दुनिया का शस्त्रागार बनेगा। अमेरिका में फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को अधिकृत किया गया है। एस्ट्राजेनेका अभी तक इस सूची से बाहर है। जून के आखिर तक खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से सुरक्षा जांच में सफल पाए जाने पर एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के भेजने की शुरुआत की जाएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस देश को किस कंपनी की वैक्सीन की खेप भेजी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका