Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Jio ने अनलिमिटेड प्लान की कीमतों की वृद्धि, अब रिचार्ज के लिए इतना करना होगा खर्च, केवल इन्हें मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

देश के सबसे बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने अपने कई पुराने प्लान को रिवाइज करते हुए इसे नए अनलिमिटेड प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के तौर पर पेश किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 10:35:46

Jio ने अनलिमिटेड प्लान की कीमतों की वृद्धि, अब रिचार्ज के लिए इतना करना होगा खर्च, केवल इन्हें मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Reliance Jio ने अपने कई अनलिमिटेड प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान को रिवाइज किया है। जियो का यह नया टैरिफ 3 जूलाई 2024 से प्रभावी होगा। इसके अलावा रिलायंस जियो ने स्मार्टफोन यूजर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए Jio Safe सर्विस लॉन्च की है। वहीं, कंपनी ने AI पावर्ड Jio Translate सर्विस भी शुरू की है। वहीं, जियो ने अब सभी यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा देना बंद कर दिया है। इसे भी अब केवल चुनिंदा प्लान के साथ देने का फैसला किया है।

देश के सबसे बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने अपने कई पुराने प्लान को रिवाइज करते हुए इसे नए अनलिमिटेड प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के तौर पर पेश किया है। जियो यूजर्स 3 जुलाई से इन प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज कर पाएंगे। जियो ने अपनी True 5G सर्विस को देश के 85 प्रतिशत क्षेत्र में रोल आउट कर दिया है। कंपनी ने इसके अलावा हाल में हुई 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में नए 1800 MHz के बैंड खरीदे हैं।

नए 28 दिन वाले प्लान


जियो के 28 दिन वाले 155, 209, 239, 299, 349 और 399 रुपये वाले प्लान के लिए अब यूजर्स को क्रमशः 189, 249, 299, 349, 399 और 449 रुपये खर्च करने होंगे। टेलीकॉम कंपनी ने रिचार्ज प्लान की दर में 20 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।

नए 56 दिन वाले प्लान

वहीं, कंपनी ने अपने दो महीने (56 दिन) वाले 479 और 533 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाकर क्रमशः 579 और 629 रुपये कर दी है।

नए 84 दिन वाले प्लान

जियो के 3 महीने (84 दिन) वाले 395, 666, 719 और 999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के लिए यूजर्स को अब क्रमशः 479, 799, 859 और 1199 रुपये खर्च करने होंगे।

नए एनुअल प्लान


Jio के 336 दिन वाले एनुअल प्लान के लिए अब यूजर्स को 1559 की जगह 1899 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, 365 दिन वाले 2999 रुपये वाले प्लान के लिए यूजर्स को अब 3599 रुपये खर्च करने होंगे।

नए डेटा ऐड-ऑन प्लान

यही नहीं, जियो ने अपने डेटा ऐड-ऑन प्लान की दरें भी रिवाइज कर दी हैं। यूजर्स को अब 15, 25 और 61 रुपये वाले 1GB, 2GB और 6GB वाले डेटा प्लान के लिए क्रमशः 19, 29 और 69 रुपये खर्च करने होंगे।

नए पोस्टपेड प्लान

पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी जियो ने अपने 299 और 399 रुपये वाले प्लान की दरों को बढ़ाकर क्रमशः 349 और 449 रुपये कर दिया है।
केवल इन्हें मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

इसके अलावा जियो ने सभी यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा देना भी बंद कर दिया है। यह लाभ केवल 2GB प्रतिदिन या इससे ऊपर वाले प्लान लेने वाले यूजर्स को मिलेगा। यानी जिन यूजर्स ने 299, 349, 399, 533, 719, 999 और 2999 वाले प्लान लिए हैं, केवल उन्हीं को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलेगा।

दो नई सर्विस लॉन्च

जियो ने अपने यूजर्स को स्कैम और फ्रॉड से बचाने के लिए Jio Safe सर्विस लॉन्च की है। यह एक क्वांटम सिक्योर कम्युनिकेशन ऐप है, जिसके लिए हर महीने 199 रुपये देने होंगे। इसके अलावा AI बेस्ड Jio Translate सर्विस भी शुरू की है, जिसके लिए यूजर्स को हर महीने 99 रुपये देने होंगे। हालांकि, कंपनी अपने यूजर्स को ये दोनों सर्विस एक साल तक फ्री में ऑफर कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका