न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड: लेट आने पर शिक्षक की सख्ती, 18 छात्राओं से कराई 100 उठक-बैठक, एक बच्ची अस्पताल पहुंची

झारखंड के सिमरिया में एक शिक्षक ने दो मिनट देर से स्कूल पहुंचीं 18 छात्राओं को 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दी, जिससे एक छात्रा की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 3:09:58

झारखंड: लेट आने पर शिक्षक की सख्ती, 18 छात्राओं से कराई 100 उठक-बैठक, एक बच्ची अस्पताल पहुंची

झारखंड के सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय से सटे गांव बानासाडी में स्थित सीएम एक्सीलेंस उच्च विद्यालय में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक शिक्षक ने देरी से पहुंची छात्राओं के साथ बेहद कठोर और अमानवीय व्यवहार किया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में मात्र दो मिनट की देरी से पहुंचीं 18 छात्राओं को शिक्षक ने दंड स्वरूप 100 बार उठक-बैठक करने का निर्देश दिया। इस सजा के कारण एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसका इलाज जारी है। बताया गया कि सोमवार सुबह सिमरिया प्रखंड के बगरा मोड़ गांव से 18 छात्राएं विद्यालय के लिए निकली थीं। बगरा मोड़ से विद्यालय की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है, जिसे छात्राएं बस से तय करती हैं। दुर्भाग्यवश वे विद्यालय में दो मिनट की देरी से पहुंचीं। बस इतनी सी बात पर शिक्षक ने सभी छात्राओं को 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दे दी।

उठक-बैठक करते-करते बिगड़ी छात्रा की तबीयत

उठक-बैठक की सजा के दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी और वह रोने लगी। अन्य छात्राएं भी थक कर चूर हो गईं और किसी की भी 100 बार उठक-बैठक पूरी नहीं हो सकी। कुछ छात्राओं ने बताया कि उन्होंने 80 से 85 बार तक प्रयास किया, लेकिन इसके बाद उनके पैर कांपने लगे। एक छात्रा की तो स्थिति 60 से 65 बार उठक-बैठक के बाद ही खराब हो गई और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी।

शिक्षकों ने दी जानकारी, परिजन पहुंचे स्कूल

छात्रा की बिगड़ती हालत देख अन्य शिक्षकों को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और बच्ची को तुरंत सिमरिया रेफरल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे ऑक्सीजन और स्लाइन देकर इलाज शुरू किया। फिलहाल छात्रा की हालत में सुधार है, लेकिन इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों की नाराजगी, दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद नाराज अभिभावकों और ग्रामीणों ने दोषी शिक्षक को तुरंत निलंबित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार का व्यवहार बच्चों की सेहत और मानसिक स्थिति के लिए बेहद खतरनाक है और शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को इतनी निर्दयता नहीं दिखानी चाहिए।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा ने कहा, 'मामला हमारे संज्ञान में आया है और हमने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी शिक्षक दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की घटना किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं की जा सकती।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत