न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

26 जनवरी से झारखंड में 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल, लेकिन इस शर्त पर!

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार बीपीएल कार्ड धारकों को नया साल का तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि 26 जनवरी से बीपीएल कार्ड धारकों को पेट्रोल और डीजल 25 रुपये सस्ता मिलेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 3:58:44

26 जनवरी से झारखंड में 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल, लेकिन इस शर्त पर!

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार बीपीएल कार्ड धारकों को नया साल का तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि 26 जनवरी से बीपीएल कार्ड धारकों को पेट्रोल और डीजल 25 रुपये सस्ता मिलेगा। सीएम ने ट्वीट किया, 'पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।'

बता दें, इससे पहले झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भी लगातार पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा था। एसोसिएशन सरकार से पेट्रोल पर 5% वैट घटाने की मांग कर रहा था। उनका कहना है कि अगर सरकार वैट की दर 22% से घटकर 17% कर दे तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एसोसिएशन का कहना था कि झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है। ऐसे में झारखंड से चलने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें नुकसान हो रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम डीलरों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी थी और वित्त मंत्री से मुलाकात भी की थी। लेकिन अब तक कोई परवाह नहीं की गई है। अशोक ने बताया कि वित्त मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा था कि झारखंड में 1350 पेट्रोल पंप हैं, जिनसे सीधे तौर पर 2.50 लाख से अधिक परिवारों की आजीविका जुड़ी है। वैट की उच्च दरों के कारण व्यवसाय तो प्रभावित हो ही रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं

'PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई', संसदीय समिति ने Meta CEO को दिया 3 दिन का समय

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री

यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना

क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला

Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल

लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता

पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री

ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद

देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय

बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'

भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल