न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEN 6 फरवरी को, एग्जाम सेंटर पर लिया जाएगा बायोमेट्रिक और फेस स्कैन के साथ-साथ OMR शीट पर हैंडराइटिंग का नमूना

जयपुर, अजमेर, कोटा के परीक्षा केंद्रों पर होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने स्पष्ट कर दिया है कि एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक और फेस स्कैन के साथ-साथ ओएमआर शीट पर हैंडराइटिंग का नमूना भी लिया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 12:47:19

JEN 6 फरवरी को, एग्जाम सेंटर पर लिया जाएगा बायोमेट्रिक और फेस स्कैन के साथ-साथ OMR शीट पर हैंडराइटिंग का नमूना

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 6 फरवरी को होने वाली JEN भर्ती परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जयपुर, अजमेर, कोटा के परीक्षा केंद्रों पर होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने स्पष्ट कर दिया है कि एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक और फेस स्कैन के साथ-साथ ओएमआर शीट पर हैंडराइटिंग का नमूना भी लिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड की पालन भी करनी होगी।

राज्य सरकार जूनियर इंजीनियर के 1 हजार 111 पदों पर भर्ती करने जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को दी गई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, कृषि विपणन बोर्ड, पंचायती राज और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जैसे डिपार्टमेंट में अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी। 6 फरवरी से 11 फरवरी तक होने वाली इस भर्ती परीक्षा में किसी तरह की अनियमितता न हो इसी को मद्देनजर रखते हुए कर्मचारी चयन बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है।

परीक्षा की तैयारी को लेकर बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज कोटा और अजमेर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कैंडिडेट्स से भी मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि कैंडिडेट्स ड्रेस कोड का विशेष ध्यान रखें। कोई भी मेटल वाली चीज़ अपनी ड्रेस में अवॉइड करें। सेंटर लोकेशन पहले से पता करके, टाइम से पहले पहुंचे, क्योंकि परीक्षा के दौरान कोई रियायत नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक और फेस स्कैन से काफी हद तक डमी कैंडिडेट पर लगाम लगेगी, लेकिन जेईएन परीक्षा से एक और नवाचार शुरू होगा। अब ओएमआर शीट पर भी कैंडिडेट से हैंडराइटिंग नमूने लिए जाएंगे, ताकि डमी 'अंकल और आंटियों' को कोर्ट में डमी साबित करने में आसानी होगी।

पंचायती राज विभाग में कुल 466 पदों पर जूनियर इंजीनियर की भर्ती :
1. जूनियर इंजीनियर सिविल डिग्री धारक - 281 पद

2. जूनियर इंजीनियर सिविल डिप्लोमा धारक - 185 पद

जल संसाधन विभाग में कुल 255 पदों पर होगी भर्ती :

1. जूनियर इंजीनियर सिविल डिग्री धारक - 129 पद

2. जूनियर इंजीनियर सिविल डिप्लोमा धारक - 112 पद

3. जूनियर इंजीनियर यांत्रिक डिग्री धारक - 4 पद

4. जूनियर इंजीनियर यांत्रिक डिप्लोमा धारक - 10 पद

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कुल 207 पदों पर होगी भर्ती :

1. जूनियर इंजीनियर सिविल डिग्री धारक - 17 पद

2. जूनियर इंजीनियर सिविल डिप्लोमा धारक - 141 पद

3. जूनियर इंजीनियर यांत्रिक/विद्युत डिग्री धारक - 10 पद

4. जूनियर इंजीनियर यांत्रिक/विद्युत डिप्लोमा धारक - 49 पद

सार्वजनिक निर्माण विभाग में कुल 73 पदों पर होगी भर्ती :

1. जूनियर इंजीनियर सिविल डिग्री धारक - 36 पद

2. जूनियर इंजीनियर सिविल डिप्लोमा धारक - 8 पद

3. जूनियर इंजीनियर विद्युत डिग्री धारक - 23 पद

4. जूनियर इंजीनियर विद्युत डिप्लोमा धारक - 6 पद

स्वायत्त शासन विभाग में कुल 72 पदों पर होगी भर्ती :

1. जूनियर इंजीनियर सिविल डिग्री धारक - 58 पद

2. जूनियर इंजीनियर सिविल डिप्लोमा धारक - 14 पद

राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड में कुल 28 पदों पर होगी भर्ती :

1. जूनियर इंजीनियर सिविल डिग्री धारक - 6 पद

2. जूनियर इंजीनियर सिविल डिप्लोमा धारक - 22 पद

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी