न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कितनी पढ़ी लिखी हैं जया किशोरी, परिवार संग कैसा है रिश्ता? जानें- उनके बारे में रोचक बातें

13 जुलाई 1995 को एक आध्यात्मिक परिवार में जन्मी जया किशोरी ने अपने भजनों और भागवत कथा के जरिए अपनी खास पहचान बना ली हैं। जया किशोरी को आज देश विदेश के लोग जानते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 11:11:32

कितनी पढ़ी लिखी हैं जया किशोरी, परिवार संग कैसा है रिश्ता? जानें- उनके बारे में रोचक बातें

13 जुलाई 1995 को एक आध्यात्मिक परिवार में जन्मी जया किशोरी ने अपने भजनों और भागवत कथा के जरिए अपनी खास पहचान बना ली हैं। जया किशोरी को आज देश विदेश के लोग जानते हैं। जया किशोरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लोग उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं। उनके भजन सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। वह मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। जया किशोरी का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। आइए, उनके बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं।

jaya kishori biography,jaya kishori life story,jaya kishori early life,jaya kishori achievements,jaya kishori inspirational journey,jaya kishori personal life,jaya kishori career highlights,jaya kishori success story,jaya kishori motivational speaker,jaya kishori philanthropy,जया किशोरी,जया किशोरी के बारे में रोचक बातें

परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है

जया किशोरी का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है। वहीं, मां का नाम सोनिया शर्मा है। उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम चेतना शर्मा है। इस समय उनका पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। जया किशोरी 7 साल की थीं, जब उनका झुकाव आध्यात्मिक दुनिया की ओर हुआ था। 9 साल की उम्र में ही उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, रामाष्टकम जैसे तमाम स्रोत याद कर लिए थे और इसे गाना शुरू कर दिया था। उनकी शुरुआती गुरु गोविंद राम मिश्र थे, उन्होंने ही उन्हें ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी थी। जया किशोरी ने अब तक शादी नहीं की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी के सवाल पर जवाब भी दिया था। उन्होंने बताया था कि वह बिल्कुल शादी करेंगी और वह कोई साध्वी नहीं हैं। जया किशोरी अपने दादा से काफी प्रभावित थीं। वह उन्हें श्रीकृष्ण की कहानियां सुनाया करते थे।

jaya kishori biography,jaya kishori life story,jaya kishori early life,jaya kishori achievements,jaya kishori inspirational journey,jaya kishori personal life,jaya kishori career highlights,jaya kishori success story,jaya kishori motivational speaker,jaya kishori philanthropy,जया किशोरी,जया किशोरी के बारे में रोचक बातें

जया किशोरी ने कितनी पढ़ाई की है

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया किशोरी ने अपनी शिक्षा कोलकाता के श्री शिक्षातन कॉलेज और महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से की है। साथ ही जया ने ओपन स्कूल से बीकॉम की पढ़ाई की है। जया किशोरी कई बार इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें पढ़ना-लिखना बहुत पसंद है। बता दें कि उन्होंने 12वीं कक्षा के दौरान श्रीमद्भागवत कथा कंठस्थ कर ली थी। इसके साथ ही वह भजन गीता का पाठ करती थीं।

jaya kishori biography,jaya kishori life story,jaya kishori early life,jaya kishori achievements,jaya kishori inspirational journey,jaya kishori personal life,jaya kishori career highlights,jaya kishori success story,jaya kishori motivational speaker,jaya kishori philanthropy,जया किशोरी,जया किशोरी के बारे में रोचक बातें

लाखों में लेती हैं फीस

जया किशोरी कथा सुनाने की फीस भी लाखों में लेती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक कथा के 10 लाख रुपये तक लेती हैं। वहीं, जया किशोरी समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसके साथ साथ वह आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाती हैं। जया किशोरी की फीस का एक बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान को दान कर दिया जाता है। यह संस्था दिव्यांगों के लिए काम करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 1.5 से 2 करोड़ रुपये है। इसके अलावा जया किशोरी यूट्यूब वीडियो, मोटिवेशनल स्पीच, एल्बम से भी कमाई करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?