न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, मरने वालों में यूपी के 4 लोग; 12 की मौत

मृतकों की पहचान यूपी के गाजियाबाद स्थित विक्रम सिंह की पत्नी 35 वर्षीय श्वेता सिंह, सहारनपुर स्थित सालापुर के रहने वाले 35 वर्षीय धर्मवीर सिंह, सहारनपुर के ही रहने वाले विक्रमपाल सिंह के 38 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार और गोरखपुर के रहने वाले सतप्रकाश सिंह के 30 वर्षीय बेटे प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 9:41:56

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, मरने वालों में यूपी के 4 लोग; 12 की मौत

जम्मू-कश्मीर में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में नए साल के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। 20 लोख जख्मी हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा रात करीब 2:45 बजे गेट नंबर-3 के पास हुआ। सभी घायलों को वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि शुरुआती खबरों के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। उनमें धक्का-मुक्की हो गई इससे भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उनमें 4 लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जिनमें 1 महिला भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान यूपी के गाजियाबाद स्थित विक्रम सिंह की पत्नी 35 वर्षीय श्वेता सिंह, सहारनपुर स्थित सालापुर के रहने वाले 35 वर्षीय धर्मवीर सिंह, सहारनपुर के ही रहने वाले विक्रमपाल सिंह के 38 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार और गोरखपुर के रहने वाले सतप्रकाश सिंह के 30 वर्षीय बेटे प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि नए साल की शुरुआत पर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। वरिष्ठ अधिकारी और श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं।

मुआवजे का ऐलान

उधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से हादसे को लेकर बातचीत की है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

इस हादसे हादसे के बाद प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन नंबर- 01991-234804, 01991-234053

अन्य हेल्पलाइन नंबर:

पीसीआर कटरा – 01991232010/9419145182
पीसीआर रियासी – 0199145076/9622856295
डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष- 01991245763/9419839557

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह