न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, स्वतंत्रता दिवस से पहले घाटी को दहलाने की फिराक में थे आतंकवादी, सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज किया विस्फोटक

सुरक्षाबलों को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि घाटी में एक्टिव पाकिस्तानपरस्त आतंकवादी संगठन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमला करने की फिराक में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 11:46:18

कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, स्वतंत्रता दिवस से पहले घाटी को दहलाने की फिराक में थे आतंकवादी, सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज किया विस्फोटक

जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकवादी संगठन बड़े हमले के फिराक में थे। उनके नापाक मंसूबों को राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद से मिलकर नाकाम कर दिया। दरअसल, आतंकवादियों ने किश्तवाड़ से करीब 20 किलोमीटर दूर कुरिया गांव के पास चटरू-अनंतनाग नेशनल हाईवे पर IED ब्लास्ट करके वाहनों को निशाना बनाने की साजिश रची। हालाकि, समय रहते इसकी जानकारी सुरक्षाबलों को लग गई और उन्होंने वक्त रहते इसे डिफ्यूज कर दिया। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका आसपास के इलाकों में भी सुना गया। माना जा रहा है कि अगर आतंकवादी अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते तो भारी नुकसान हो सकता था।

सुरक्षाबलों को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि घाटी में एक्टिव पाकिस्तानपरस्त आतंकवादी संगठन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमला करने की फिराक में हैं।

श्रीनगर में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड से हमला

उधर, शनिवार को जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। वहीं इलाके की तलाशी की जा रही है। सीआरपीएफ की ओर से जानकारी दी गई कि शनिवार को श्रीनगर के सनत नगर इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ 132 बीएन पर हमला किया। हमला ग्रेनेड फेंक कर किया गया। जिसमें एक जवान घायल हो गया।

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया था। डोडा जिले के सरोला जंगल में यह ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया था। भारतीय सेना ने बताया कि जंगल में एक गुप्त जगह से एक चीनी पिस्टल, एक 12 बोर राइफल, दो देसी हैंडगन, पांच चीनी ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत