न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रूप लगाई रोक, दो दिन पहले बादल फटने की घटना के बाद फैसला

अमरनाथ गुफा के नजदीक शुक्रवार शाम बादल फटने की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई। फिलहाल, यहां मौजूद श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Jul 2022 9:07:57

अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रूप लगाई रोक, दो दिन पहले बादल फटने की घटना के बाद फैसला

अमरनाथ गुफा के नजदीक शुक्रवार शाम बादल फटने की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई। फिलहाल, यहां मौजूद श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। एक दिन पहले उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को भी स्थगित किया गया था। वहां भारी बारिश और अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना की वजह से स्थानीय प्रशासन ने फैसला लिया था।

अमरनाथ गुफा के ऊपर होगा हवाई सर्वे

हादसे के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। उपराज्यपाल ने गुफा के ऊपर की तरफ हवाई सर्वे करने का निर्देश दिया है ताकि देखा जा सके कि कोई और ऐसी झील वगैरह तो नहीं है, जो खतरा बन सके। इसके अलावा फ्लैश फ्लड के संभावित रास्ते में आने वाले टेंटों को शिफ्ट करने को भी कहा गया है।

16 लोगों की मौत

शुक्रवार की शाम अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से पानी का सैलाब आ गया था। इससे कई कैंप पानी में बह गए थे। इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है। जबकि 63 श्रद्धालुओं को बचाया गया है। कई लोगों के लापता होने की खबर है। कुल 28 मरीजों को एडवांस ड्रेसिंग स्टेशन नीलागरार पहुंचाया गया है। 11 को इलाज के लिए सिविल हेलीकॉप्टरों में SKIMS श्रीनगर ले जाया गया है। 15 शवों को पवित्र गुफा से नीलागरर ले जाया गया है।

सेना ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सेना, बीएसएफ, आईटबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। फंसे हुए यात्रियों को भारतीय सेना के जवान बालटाल तक ले जा रहे हैं। यहां ट्रैक कीचड़ भरा और फिसलन भरा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सहायता / पूछताछ के लिए सेना के हेल्पलाइन नंबर +91 9149720998 पर संपर्क कर सकते हैं। कॉल करने वालों को यह भी सलाह दी गई है कि वे नाम, यात्रा पंजीकरण / आरएफआईडी नंबर, संपर्क नंबर, आधार नंबर और अंतिम ज्ञात स्थान और समय का विवरण दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत