न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर: पुलिस वालों पर धौंस जमाते हुए पकड़ा फर्जी RAS, साथ में लाल बत्ती लगी गाड़ी

जैसलमेर में एसपी सुधीर चौधरी ने लाल बत्ती लगी गाड़ी में पुलिस वालों पर धौंस जमाते एक युवक को पकड़ा। पकड़ा गया युवक हरजीत सिंह (32) खुद को आरएएस अधिकारी बताकर पुलिस पर धौंस जमा रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 1:22:05

जैसलमेर: पुलिस वालों पर धौंस जमाते हुए पकड़ा फर्जी RAS, साथ में लाल बत्ती लगी गाड़ी

जैसलमेर। जैसलमेर में एसपी सुधीर चौधरी ने लाल बत्ती लगी गाड़ी में पुलिस वालों पर धौंस जमाते एक युवक को पकड़ा। पकड़ा गया युवक हरजीत सिंह (32) खुद को आरएएस अधिकारी बताकर पुलिस पर धौंस जमा रहा था। एसपी ने सादा वर्दी में घूमते हुए हरजीत सिंह से बात की और आईडी कार्ड दिखाने को कहा।

शक होने पर एसपी सुधीर चौधरी युवक को लाल बत्ती लगी गाड़ी समेत कोतवाली थाना लेकर आए। पड़ताल करने पर युवक हरजीत सिंह ने खुद को अजमेर निवासी बताया व आरएएस अधिकारी बताया। साथ ही उसने खुद को किसी मीडिया हाउस का प्रोपराइटर भी बताया। पुलिस ने फर्जी आरएएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके फर्जी आरएएस अधिकारी बनकर जैसलमेर आने व लाल बत्ती लगी गाड़ी में घूमने को लेकर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात करीब 9 बजे की गई।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया- रात को सादा वर्दी में वे गश्त की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उस दौरान सोनार किले में नो पार्किंग जगह पर मल्टी कलर लगी (लाल बत्ती) गाड़ी में एक व्यक्ति पुलिस कॉन्स्टेबल से उलझ रहा था और खुद को आरएएस अधिकारी बता रहा था। एसपी ने बताया- हमने वहां जाकर उससे बातचीत की तो हरजीत सिंह नामक युवक खुद को आरएएस अधिकारी बताने लगा। शक होने पर उसका आईडी कार्ड मांगा गया। उसने प्रशासनिक सेवा का फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया। शक होने पर उसे पुलिस थाना कोतवाली लाया गया जहां उसकी पड़ताल जारी है।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया- युवक के पास से सभी कागज फर्जी पाए गए हैं। उसके पास राजस्थान सरकार की मोटर गैराज की लाल पट्टी लगी इनोवा गाड़ी भी है, जिस पर उसने बत्ती लगा रखी है, जो केवल सरकारी अधिकारी या पुलिस, इमरजेंसी वाले ही लगा सकते हैं।

एसपी ने बताया कि आरोपी युवक ने स्वीकार किया है कि आईडी मैने फर्जी बनाई है, मोटर गैरेज की जो रेड पट्टी लगी हुई है यह भी मैंने गलत तरीके से बनाई है, उसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण मल्टी कलर लाइट भी फर्जी लगाई है वो भी फर्जी है। साथ ही सभी टोल पर इस मल्टी कलर लाइट का मिसयूज भी किया है।

सीमावर्ती जिले में ये बड़ी घटना है कि एक युवक RAS अधिकारी बनकर घूम रहा है। आरोपी हरजीत सिंह ग्रेजुएट है और जब्त की गई कार उसकी खुद की है। आरोपी सोमवार को ही जैसलमेर आया था और रात को 9 बजे सोनार फोर्ट में गाड़ी लेकर जाने को लेकर कॉन्स्टेबल को धौंस जमाते पकड़ा गया।

इस मामले में पुलिस अब युवक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। लाल बत्ती लगी सरकारी गाड़ी जैसी गाड़ी में चलना, आरएएस अधिकारी का फेक आईडी कार्ड का इस्तेमाल करना आदि कई बातों पर पुलिस युवक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया- फिलहाल इस युवक ने ऐसा क्यों किया और वो ऐसा करते हुए उसने कितने फ्रॉड किए हैं, उसको लेकर फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट