न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयराम रमेश ने सिंधिया का नाम लिए बगैर लगाया धोखा देने का आरोप, इस बार फिर लौटेंगे सत्ता में

कांग्रेस नेता जयराम ने सोमवार को जबलपुर में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 7:00:47

जयराम रमेश ने सिंधिया का नाम लिए बगैर लगाया धोखा देने का आरोप, इस बार फिर लौटेंगे सत्ता में

जबलपुर। जय-वीरू और गब्बर के बाद अब मध्यप्रदेश चुनाव में सांप और कौवे की एंट्री हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन धोखा किया गया। सभी सांप-कौवे पार्टी से बाहर चले गए और अब फिर से बहुमत की कांग्रेस सरकार बनेगी। गौरतलब है कि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों के पार्टी छोड़ देने से कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

कांग्रेस नेता जयराम ने सोमवार को जबलपुर में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पीएम मोदी दो घोड़ों पर सवार हैं पहला ईडी और दूसरा सीबीआई। बेमतलब और बिना कारण कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ईडी और सीबीआई के जरिए परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का जो वीडियो सामने आया है उसकी भी जांच करानी चाहिए।

वीडियो में दिख रहा है कि कई करोड़ रुपए का व्यापार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव है इसमें मुख्य मुद्दे स्थानीय हैं, लेकिन मोदी सरकार की नीतियों के कारण लोग महंगाई जैसे मुद्दों से परेशान हैं। सरकारी संपत्ति बेची जा रही हैं, आदिवासियों के वन अधिकार पट्टे निरस्त किए जा रहे हैं। पीएम मोदी प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा घबराई हुई है, इसलिए केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सांसदों को मैदान में उतारा गया है।

गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कांग्रेस के विरोध में दिए गए बयान को लेकर जयराम ने कहा कि महागठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है ना कि विधानसभा के लिए। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर से महागठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता बैठक करेंगे। भाजपा के खिलाफ चुनाव लडऩे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केरल में हम सीपीएम के खिलाफ चुनाव लड़ते रहे हैं, और वह भी हमारे महागठबंधन के हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हम अलग-अलग लड़ेंगे लेकिन जब लोकसभा चुनाव होंगे तो हम सभी साथ में रहेंगे।

भारत यात्रा बनी परिवर्तन का कारण

ठीक एक साल पहले 4 हजार किलोमीटर राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा की। 380 किलोमीटर की यात्रा 13 दिन मप्र में थी, जो हमारी राजनीति के लिए परिवर्तन का कारण बनी। कर्नाटक में इसके परिणाम मिले। संगठन एकजुट हुआ। यहां के विधानसभा चुनाव में भी इसका परिणाम दिखेगा। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य आर्थिक विषमता पर लोगों को जागरूक करना, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही से लोगों को अवगत कराना था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?