न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर की छात्रा ने की आत्महत्या, NEET परीक्षा परिणाम के बाद से थी डिप्रेशन में

पुलिस ने बताया कि लड़की की नोटबुक में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से उनकी उम्मीदों पर खरा न उतरने और यह कदम उठाने के लिए माफी मांगी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jul 2024 9:48:23

जयपुर की छात्रा ने की आत्महत्या, NEET परीक्षा परिणाम के बाद से थी डिप्रेशन में

जयपुर। जयपुर में NEET की छात्रा ने बहुमंजिला इमारत से छलांग लगा आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 18 वर्षीय यति अग्रवाल के रूप में हुई है। वो यहां NEET की तैयारी कर रही थी। घटना से पहले मृतका ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें परिवार की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने के लिए माफी भी मांगी। छात्रा यति अग्रवाल जयपुर के विद्याधर नगर में अपने माता-पिता के साथ रहती थी और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही थी।

घटना जयपुर के विद्याधरनगर के द्वारका अपार्टमेंट की है। यहां अपने परिवार के साथ रहने वाली यति अग्रवाल ने बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के वक़्त मृतक छात्रा के परिजन सो रहे थे। घटना के बाद छात्रा को लहूलुहान देख बिल्डिंग के अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। विद्याधरनगर थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चारी में रखवाया है।

शास्त्रीनगर एसीपी भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि गुरुवार को ही उसने अपना 18वां जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ केक काटकर मनाया था, लेकिन शुक्रवार तड़के उसने अपनी बिल्डिंग की 5वीं इमारत से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।

अग्रवाल ने इस साल NEET की परीक्षा दी थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। अगले साल होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने एक कोचिंग सेंटर जॉइन कर लिया है।

शास्त्री नगर एसीपी भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि लड़की ने गुरुवार शाम को अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन शुक्रवार तड़के उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका