न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: भांकरोटा अग्निकांड की याद हुई ताजा, केमिकल भरे टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, मची अफरा-तफरी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को केमिकल भरे टैंकर में आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 7:00:45

जयपुर: भांकरोटा अग्निकांड की याद हुई ताजा, केमिकल भरे टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, मची अफरा-तफरी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को केमिकल भरे टैंकर में आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। चूंकि टैंकर में केमिकल लदा था, ऐसे में लोगों के मन में भांकरोटा अग्निकांड की याद ताजा हो गई। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि घबराने की कोई स्थिति नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।

हादसा शाहपुरा में रीको कट के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर के समय केमिकल भरे टैंकर का टायर फट गया, जिससे टैंकर बेकाबू होकर हाईवे किनारे खड़े वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे।

केबिन में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित निकाला बाहर

दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और टैंकर के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जैसे ही आग पर काबू पाया गया, एहतियातन आसपास के इलाकों को खाली करवा लिया गया था। अब टैंकर को साइड कर सड़क पर आवाजाही को सुचारू किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, टैंकर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही टैंकर शाहपुरा स्थित रीको कट के पास पहुंचा, अचानक उसका टायर फट गया। इससे टैंकर अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे खड़े वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई और केबिन में चालक फंस गया। इस हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए थे।

यातायात हुआ सुचारू

घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के यातायात को रोक दिया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने बाद में इसे सुचारु रूप से बहाल कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका