न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: झालाना लेपर्ड सफारी पहुँची अभिनेत्री पूजा गुप्ता, लेपर्ड राणा की साइटिंग से हुई रोमांचित

शहर के बीचों-बीच झालाना का जंगल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जयपुर की झालाना लेपर्ड सफारी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 5:40:55

जयपुर: झालाना लेपर्ड सफारी पहुँची अभिनेत्री पूजा गुप्ता, लेपर्ड राणा की साइटिंग से हुई रोमांचित

जयपुर। शहर के बीचों-बीच झालाना का जंगल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जयपुर की झालाना लेपर्ड सफारी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। झालाना लेपर्ड सफारी बॉलीवुड सेलिब्रिटी, खेल जगत की हस्तियां और कॉरपोरेट जगत की हस्तियों की पहली पसंद बनी हुई है। शनिवार को सुबह बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा गुप्ता ने अपने पति के साथ झालाना में लेपर्ड सफारी का लुत्फ उठाया।

लेपर्ड राणा की साइटिंग से रोमांचित नजर आए

क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा गुप्ता और उनके पति शनिवार सुबह झालाना लेपर्ड सफारी पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों और वन्यजीव प्रेमियों ने सेलिब्रिटीज का वेलकम किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने अभिनेत्री और उनके पति को लेपर्ड सफारी में विजिट करवाई। अभिनेत्री ने लेपर्ड रिजर्व के वन्यजीवों की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया। झालाना में लेपर्ड्स की अठखेलियां देखकर दोनों रोमांचित नजर आए। झालाना लेपर्ड सफारी के दौरान विभिन्न रूट्स पर लेपर्ड्स के साइटिंग हुई। अभिनेत्री और उनके पति लेपर्ड राणा की साइटिंग से रोमांचित नजर आए।

अभिनेत्री ने लेपर्ड रिजर्व क्षेत्र के सबसे ऊंचे पॉइंट शिकार होदी का भी भ्रमण किया। शिकार होदी से झालाना जंगल के शानदार नजारे को देखकर तारीफ की। शिकार होदी पर भी उन्होंने कई फोटोग्राफ्स कैद किए। जंगल के बीच खूबसूरत पलों को उन्होंने अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद किया। उन्होंने झालाना जंगल को अलग अलग एंगल से अपने कैमरे में शूट किया। अभिनेत्री ने जयपुर की तारीफ करते हुए कहा कि जयपुर शहर के बीचोंबीच इतना खूबसूरत घना जंगल बसा हुआ है, जो कि एक अद्भुत नजारा है। झालाना लेपर्ड रिजर्व में आकर काफी खुशी मिली है।

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक्ट्रेस को झालाना लेपर्ड सफारी के बारे में जानकारी दी। झालाना जंगल में मौजूद विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों और वनस्पतियों के बारे में भी बताया। जंगल में विभिन्न प्रजाति के पक्षी के बारे में भी बताया। इसके बाद लेपर्ड गैलरी में लेपर्ड्स के फोटोग्राफ देखे। झालाना लेपर्ड सफारी में मौजूद लेपर्ड्स की संख्या और उनके नामों के बारे में भी जाना। अभिनेत्री ने वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका