न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल को जगदीप धनकड़ ने दिया बड़ा झटका, राज्यसभा में आप के नेता नहीं हो सकते राघव चड्‌ढा

धनखड़ ने सदन में पार्टी के अंतरिम नेता के रूप में चड्ढा की नियुक्ति की मांग करने वाले केजरीवाल के 14 दिसंबर को लिखे गए पत्र के जवाब में कहा है कि यह पहलू ‘मान्यता प्राप्त दलों और समूहों के नेताओं और मुख्य सचेतकों’ संसद (सुविधाएं) अधिनियम, 1998’ और उसके तहत बनाए गए नियमों के अधीन है। कानूनी व्यवस्था के अनुरूप नहीं होने के कारण इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 6:57:49

केजरीवाल को जगदीप धनकड़ ने दिया बड़ा झटका, राज्यसभा में आप के नेता नहीं हो सकते राघव चड्‌ढा

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आप को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया है जिसमें राघव चड्ढा को राज्यसभा में आप का नेता नियुक्त करने का अनुरोध किया था। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों का कहना है कि आप की ओर से राघव चड्ढा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त करने के लिए एक पत्र भेजा गया था। सभापति के इस फैसले के फैसले के बाद संजय सिंह राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नेता बने रहेंगे। ज्ञातव्य है कि संजय सिंह अभी जेल में बंद है।

राज्यसभा में आप चौथी बड़ी पार्टी

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सदस्य हैं। वह भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी के बाद सदस्यों की संख्या के आधार पर देश की चौथी बड़ी पार्टी है। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद राघव चड्ढा ने सभापति से हाल ही में माफी मांगी है। उनका निलंबन भी हाल ही में खत्म किया गया है। राघव चड्ढा राज्यसभा में सबसे कम उम्र के सदस्य हैं।

राघव चड्ढा नहीं होंगे राज्यसभा में पार्टी के नेता

धनखड़ ने सदन में पार्टी के अंतरिम नेता के रूप में चड्ढा की नियुक्ति की मांग करने वाले केजरीवाल के 14 दिसंबर को लिखे गए पत्र के जवाब में कहा है कि यह पहलू ‘मान्यता प्राप्त दलों और समूहों के नेताओं और मुख्य सचेतकों’ संसद (सुविधाएं) अधिनियम, 1998’ और उसके तहत बनाए गए नियमों के अधीन है। कानूनी व्यवस्था के अनुरूप नहीं होने के कारण इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

जानिए क्या था केजरीवाल का प्रस्ताव

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पत्र में लिखा था कि मैं राज्यसभा में पार्टी के अंतरिम नेता के रूप में राघव चड्ढा का नाम प्रस्तावित करना चाहूंगा जब तक कि आगे बदलाव आवश्यक न समझे जाएं। हमारा अनुरोध है कि राज्यसभा के नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार इस बदलाव की अनुमति दी जाए।

जेल में बंद है संजय सिंह

यह अनुरोध राज्यसभा में आप के सदन में नेता संजय सिंह के न्यायिक हिरासत में होने और परिणामस्वरूप संसद सत्र में भाग लेने में असमर्थ होने की पृष्ठभूमि में किया गया था। सूत्रों ने कहा है कि संजय सिंह राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सदन में नेता बने रहेंगे। संजय सिंह को दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 5 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने

निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने

श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप

जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स