न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्कर्ष कोचिंग सेंटर पर दूसरे दिन भी जारी रही IT Raid, शेयर डील में टैक्स चोरी का संदेह, डायरेक्टर के घर से सोना व नकदी

देशभर में उत्कर्ष कोचिंग सेंटर (Utkarsh Classes) के 17 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड (IT Raid) दूसरे दिन भी जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 6:06:11

उत्कर्ष कोचिंग सेंटर पर दूसरे दिन भी जारी रही IT Raid, शेयर डील में टैक्स चोरी का संदेह, डायरेक्टर के घर से सोना व नकदी

जोधपुर। देशभर में उत्कर्ष कोचिंग सेंटर (Utkarsh Classes) के 17 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड (IT Raid) दूसरे दिन भी जारी है। अकेले जोधपुर (Jodhpur) में 14 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी गुरुवार सुबह से छानबीन कर रहे हैं। जयपुर-उज्जैन समेत बाकी जगहों पर भी ऐसी ही कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अगले दो से तीन दिन तक जारी रह सकती है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों उत्कर्ष कोचिंग संस्थान ने अपने कुछ शेयर अन्य कंपनी को बेच दिए थे, जिसमें करोड़ों रुपये की डील हुई थी। उस डील में टैक्स चोरी के सन्देह में आयकर विभाग की टीम कार्यवाही कर रही है। इसी वजह से उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर निर्मल गहलोत के घर और बैंक अकाउंट की भी तलाशी ली गई है, जहां से भारी मात्रा में नकदी और सोना मिलने की जानकारी है। हालांकि उस संपत्ति की कुल कीमत रेड पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगी।

इसके अलावा, उत्कर्ष कोचिंग संस्थान में बच्चों से ली जाने वाली नकद फीस में भी गड़बड़ी होने की आशंका है। इसीलिए कई एसोसिएट्स के कंप्यूटर और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही साथ यहां काम करने वाले शिक्षकों और अन्य लोगों की सैलरी स्लिप और उनके अकाउंट की जानकारी भी आयकर विभाग जुटा रहा है। इसके अलावा उत्कर्ष के डायरेक्टर ने जिन जमीनों में निवेश किया है, उसकी भी जांच की जा रही है।

रेड मारने वाली टीम में 150 से अधिक आयकर अधिकारी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को कई तरह के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। आयकर विभाग की टीम आय व्यय के अलावा कोचिंग संस्थान से जुड़े अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्चों की फीस को लेकर कोचिंग संस्थान में बड़े स्तर पर गड़बड़ी मिली है। पुलिसकर्मी भी आयकर विभाग के कर्मचारियों की छापेमारी में मदद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट