न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो महीने तक गाज़ा पर बमबारी नहीं करेगा इज़रायल, हमास को दिया प्रस्ताव, करने होंगे बंधक रिहा

इज़रायल ने हाल ही में हमास को प्रस्ताव भेजा है कि इज़रायली सेना अगले दो महीने तक गाज़ा पर बमबारी नहीं करेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 4:54:59

दो महीने तक गाज़ा पर बमबारी नहीं करेगा इज़रायल, हमास को दिया प्रस्ताव, करने होंगे बंधक रिहा

इज़रायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच 7 अक्टूबर से चल रहे युद्ध से अब तक काफी तबाही मच चुकी है। हमास के इज़रायल पर रॉकेट अटैक और घुसपैठ हमलों में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। हालांकि उनमें से कई बंधकों की रिहाई हो चुकी है। साथ ही इज़रायल के 200 सैनिक भी इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। वहीं इस युद्ध की वजह से 25 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है और 66 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनी घायल हो चुके हैं। इस युद्ध की वजह से गाज़ा में तबाही मची हुई है। कतर और मिस्त्र के मध्यस्थ इस युद्ध में समझौता कराने की कोशिशों में लगे हुए हैं। कतर के मध्यस्थ पहले भी इस युद्ध में एक हफ्ते का विराम लगवा चुके हैं। मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ही इज़रायल ने हमास को एक प्रस्ताव दिया है।

इज़रायल ने हाल ही में हमास को प्रस्ताव भेजा है कि इज़रायली सेना अगले दो महीने तक गाज़ा पर बमबारी नहीं करेगा। साथ ही इज़रायल ने यह भी कहा है कि उनकी सेना गाज़ा पर अगले दो महीने तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करेगा। इज़रायल ने हमास को यह प्रस्ताव कतर और मिस्त्र के मध्यस्थों के माध्यम से भी भेजा है। पर इस प्रस्ताव के लिए इज़रायल ने हमास के सामने एक शर्त भी रखी है।

हमास को रिहा करने होंगे सभी बंधक

हमास के कब्ज़े में अभी भी कई बंधक हैं, जिनमें कई इज़रायली लोग भी हैं। इज़रायल सभी बंधकों की आज़ादी चाहता है। गाज़ा पर दो महीने तक हमले न करने की इज़रायल की यही शर्त है कि हमास को सभी बंधकों को रिहा करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल

जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज

दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल

राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर