Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागपुर दंगों में घायल इरफान अंसारी की अस्पताल में मौत, 6 दिनों से वेंटिलेटर पर थे

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को हुए दंगों में घायल 38 साल के इरफान अंसारी की शनिवार को मौत हो गई। उन्हें रेलवे स्टेशन के पास गंभीर हालत में घायल पाया गया था और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान वेल्डर थे और इटारसी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने निकले थे। सिर में गंभीर चोटों के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन डॉक्टर उनकी जान बचाने में असफल रहे।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 3:04:03

नागपुर दंगों में घायल इरफान अंसारी की अस्पताल में मौत, 6 दिनों से वेंटिलेटर पर थे

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को हुए दंगों में घायल 38 साल के इरफान अंसारी की शनिवार को मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में रेलवे स्टेशन के पास घायल पाया गया था और तत्काल इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इरफान पिछले 6 दिनों से वेंटिलेटर पर थे, और आज सुबह उन्होंने जिंदगी की जंग हार दी।

इरफान अंसारी क्या करते थे?

17 मार्च को इरफान अंसारी नागपुर रेलवे स्टेशन से इटारसी जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। वह रात करीब 11 बजे अपने घर से निकले थे। इरफान अंसारी बड़े नवाज नगर के निवासी थे और पेशे से वेल्डर थे। उनके भाई इमरान ने बताया था कि इरफान के सिर में गंभीर चोटें आईं और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया था। सिर में गंभीर चोटें होने के कारण इरफान को वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन डॉक्टर उनकी जान बचाने में असफल रहे।
क्यों भड़की थी दंगे की आग?

मध्य नागपुर के महल इलाके में 17 मार्च की शाम करीब 07:30 बजे अचानक हिंसा भड़क उठी, जब पुलिस पर पथराव किया गया। इस हिंसा के दौरान DCP स्तर के 3 अधिकारियों सहित कुल 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हिंसा की वजह यह बताई जा रही है कि इलाके में अफवाह फैल गई थी कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग के दौरान दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा पवित्र आयत लिखी चादर को जलाया गया था। इसके बाद स्थिति बिगड़ी और हिंसा फैल गई। इस मामले में अब तक कुल 105 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और पुलिस के अनुसार, हिंसा के सिलसिले में 10 किशोर भी हिरासत में लिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology