Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब मौजूदा दरों पर मिलेगा चाय-पानी, प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाला सर्विस चार्ज खत्‍म

रेल मंत्रालय ने प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाले सर्विस चार्ज को खत्म कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को सर्कुलर भी जारी कर द‍िया है। आपको बता दें इस न‍ियम के लागू होने के पहले तक ट्रेन से यात्रा के दौरान खाने-पीने का ऑर्डर करने पर आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा 50 रुपये का सर्विस चार्ज लिया जाता था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 9:28:05

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब मौजूदा दरों पर मिलेगा चाय-पानी, प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाला सर्विस चार्ज खत्‍म

रेल मंत्रालय ने प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाले सर्विस चार्ज को खत्म कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को सर्कुलर भी जारी कर द‍िया है। आपको बता दें इस न‍ियम के लागू होने के पहले तक ट्रेन से यात्रा के दौरान खाने-पीने का ऑर्डर करने पर आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा 50 रुपये का सर्विस चार्ज लिया जाता था।

चाय-पानी मौजूदा कीमत पर ही मि‍लेगा


अब नए न‍ियम के तहत सर्व‍िस चार्ज से उन यात्र‍ियों को छूट म‍िलेगी ज‍िन्‍होंने टिकट बुक‍िंग के समय खाने का ऑप्शन नहीं चुना है। उनको अब चाय-पानी मौजूदा कीमत पर ही मि‍लेगा। लेकिन नाश्ता और खाने के ल‍िए बतौर सर्व‍िस चार्ज 50 रुपये ज्यादा देने होंगे। अभी तक 50 रुपये का सर्व‍िस चार्ज राजधानी, दूरंतो, शताब्दी और वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने पर लगता था। हालांक‍ि नाश्‍ते और खाने पर पहले की तरह ही सर्व‍िस चार्ज देना होगा।

रेलवे की तरफ से यह कदम उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की तरफ से एक आदेश जारी क‍िए जाने के बाद उठाया गया है। प‍िछले द‍िनों उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक आदेश में कहा था क‍ि सर्व‍िस चार्ज की मांग करना गलत है। किसी भी होटल या रेस्तरां की तरफ से सर्व‍िस चार्ज नहीं लगाया जाना चाहिए।
ग्राहक को मजबूर नहीं कर सकते

आपको बता दें इसी महीने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने सेवा शुल्‍क को लेकर आदेश द‍िए थे। CCPA ने बिल में खुद से लगाए जाने वाले सर्विस चार्ज पर पाबंदी लगा दी है। इस आदेश के बाद होटल और रेस्टोरेंट ग्राहक को सर्विस चार्ज देने के ल‍िए मजबूर नहीं कर सकते। यह ग्राहक का अपना न‍िर्णय होगा क‍ि वह सर्व‍िस चार्ज देता है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology