न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान पर आसमान के बाद समंदर से भी कहर! INS विक्रांत ने कराची बंदरगाह को किया नेस्तनाबूद

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत से कराची बंदरगाह पर बड़ा हमला किया, जबकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन और फाइटर जेट हमलों को विफल करते हुए कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 8:22:07

 पाकिस्तान पर आसमान के बाद समंदर से भी कहर! INS विक्रांत ने कराची बंदरगाह को किया नेस्तनाबूद

पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में भारत ने लाहौर, सियालकोट समेत कई शहरों को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है। इन हमलों में लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह कर दिया गया। मगर पाकिस्तान पर सिर्फ आसमानी हमला ही नहीं हुआ—समंदर की गहराई से भी हमला बोला गया है। भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत ने कराची पोर्ट पर हमला कर उसे नेस्तनाबूद कर दिया।

कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना की मिसाइलों की बारिश

भारतीय नौसेना ने समुद्री हमले के दौरान कराची बंदरगाह पर एक के बाद एक मिसाइलें दागीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलों में कराची पोर्ट को भारी नुकसान पहुंचा है और वह लगभग पूरी तरह तबाह हो गया है। INS विक्रांत को पहले से ही अरब सागर में तैनात किया गया था ताकि पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब दिया जा सके।

INS विक्रांत तैनात था करवर तट के पास

भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत को करवर तट के पास तैयार रखा था। इस स्ट्राइक ग्रुप में एक विमानवाहक पोत के साथ-साथ विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत और अन्य सहायक जहाज शामिल थे। भारत की थल, वायु और नौसेना—तीनों ने मिलकर पहले पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और अब ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान ने युद्ध का रास्ता चुन लिया है, जिसका भारतीय सेनाएं मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।

भारत ने गिराए F-16 और दो JF-17 लड़ाकू विमान

पाकिस्तान ने जम्मू और पंजाब के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत की वायुसेना ने जबरदस्त जवाब दिया। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान का एक F-16 और दो JF-17 फाइटर जेट को आसमान में ही मार गिराया। सूत्रों के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उसके एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को भी नष्ट कर दिया।

पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया

भारतीय एयर डिफेंस ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, राजस्थान के जैसलमेर और पंजाब के पठानकोट में सैन्य ठिकानों पर किए गए पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया। जैसलमेर में 2, अखनूर में 1, पुंछ में 2 और जम्मू यूनिवर्सिटी के पास 3 पाकिस्तानी ड्रोनों का मलबा मिला है।

15 भारतीय शहरों पर पाकिस्तान की नाकाम हमले की कोशिश

पाकिस्तान ने भारत के कुल 15 शहरों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिनमें शामिल थे—अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, उत्तरलाई, नाल, फलौदी और भुज। ड्रोन और मिसाइलों के जरिए इन ठिकानों पर हमला किया गया, लेकिन भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान की योजना को नाकाम कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं