न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में औद्योगिक क्रांति की आहट: योगी सरकार की नीतियों से देश की दिग्गज कंपनियां बाराबंकी की ओर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उद्योग-हितैषी नीतियों से यूपी का बाराबंकी औद्योगिक हब बन रहा है। 102 करोड़ की चावल तेल रिफाइनरी, 250 करोड़ की आलमारी फैक्ट्री और 400 करोड़ की डिस्टिलरी सहित कई बड़े प्रोजेक्ट्स से हजारों रोजगार के अवसर खुलेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 7:38:31

यूपी में औद्योगिक क्रांति की आहट: योगी सरकार की नीतियों से देश की दिग्गज कंपनियां बाराबंकी की ओर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रभावी कानून व्यवस्था, निवेशक अनुकूल नीतियां और उद्योग-हितैषी माहौल ने उत्तर प्रदेश को देश का नया औद्योगिक गढ़ बना दिया है। यही वजह है कि अब देश की कई नामचीन कंपनियां यूपी, खासकर बाराबंकी के राम सनेही घाट औद्योगिक क्षेत्र में निवेश की इच्छुक हैं। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिलने जा रहे हैं।

102 करोड़ से शुरू होगी चावल तेल रिफाइनरी, मिलेगा हजारों को रोजगार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के मुताबिक, गणपति एग्री बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड ने 25 एकड़ भूमि पर 102 करोड़ रुपये की लागत से चावल भूसी से तेल निष्कर्षण और रिफाइनरी प्रोजेक्ट लगाने का प्रस्ताव दिया है। इससे हजारों स्थानीय लोगों को सीधा और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

250 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक आलमारी फैक्ट्री

त्रिवेणी आलमारी प्राइवेट लिमिटेड भी राम सनेही घाट में 40 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक आलमारी निर्माण संयंत्र लगाएगी। यह 250 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है, जिससे 1,000 प्रत्यक्ष और 6,000 अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर तैयार होंगे।

सीमेंट, बॉटलिंग और डिस्टिलरी प्लांट्स भी लाइन में

• सिंघानिया सीमेंट प्रा. लि. 25 एकड़ भूमि पर 200 करोड़ रुपये से सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगाएगी, जिससे 300 प्रत्यक्ष और 2,000 अप्रत्यक्ष नौकरियां मिलेंगी।

• शालीमार ग्रुप की दो कंपनियां—शालीमार कंक्रीट प्रोडक्ट्स और शालीमार वाटर टैंक—दूरसंचार उपकरणों और बॉटलिंग प्लांट के लिए 25-25 एकड़ भूमि में निवेश करेंगी। प्रत्येक इकाई से 225 प्रत्यक्ष और 1,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।

• राजस्थान लिकर लिमिटेड 400 करोड़ रुपये के निवेश से 200 केएलपीडी की अनाज आधारित डिस्टिलरी और बॉटलिंग प्लांट लगाएगी, जिससे लगभग 2,500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

हैंडलूम क्षेत्र को भी मिलेगा बढ़ावा

आर.के. हैंडलूम एसेसरीज प्रा. लि. ने स्टॉल, स्कार्फ और गारमेंट्स के उत्पादन विस्तार के लिए 30,000 वर्ग मीटर भूमि की मांग की है। इस परियोजना से भी 300 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

‘सशक्त कानून व्यवस्था, निवेश के लिए आदर्श माहौल’

आईआईए अयोध्या मंडल के अध्यक्ष प्रमित कुमार सिंह ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था के मजबूत होने से व्यापारियों और उद्योगपतियों को निर्भीक होकर निवेश करने का अवसर मिल रहा है। औद्योगिक विकास विभाग के अनुसार, प्रदेश अब ऐसा वातावरण दे रहा है जहां उद्योग बिना किसी डर के फल-फूल सकते हैं।

यूपी बना आत्मनिर्भर भारत की रीढ़


मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश न केवल उद्योग जगत का भरोसा जीत रहा है, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम भी बढ़ा रहा है। अब युवाओं के लिए रोजगार सिर्फ सपना नहीं, बल्कि हकीकत बनने जा रहा है।


राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप