Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम का निधन, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री की स्वीकारोक्ति हुई वायरल

मुंबई हमलों का मास्टर माइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 2:42:42

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम का निधन, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री की स्वीकारोक्ति हुई वायरल

मुंबई हमलों का मास्टर माइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाऊद को कराची में जहर देकर मारने की खबर है। वहीं, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने एक्स पर पोस्ट कर श्रंद्धाजलि भी दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को हसीना पारकर के बेटे दाऊद के कराची में होने की जानकारी मिली थी। बता दें कि भारत में कई लोग सोशल मीडिया पर दाऊद के मारे जाने का दावा कर रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने डिलीट किया पोस्ट

गौरतलब है कि मुंबई हमलों का मास्टर माइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम के मारे जाने पर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मानवता के मसीहा, हर पाकिस्तानी दिल अजीज, हमारे चहेते दाऊद इब्राहिम का अज्ञात जहर खाने से निधन हो गया। उन्होंने कराची के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें। हालांकि उन्होंने बाद में अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया है। वहीं, पाकिस्तान के कई शहरों में कल रात से ही इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है।

लगातार वायरल होती है ऐसी खबरें

यह पहली बार नहीं है जब दाऊद इब्राहिम को जहर देने की अटकलों से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी ऐसी खबरें कई बार वायरल हो चुकी हैं। लेकिन इस बार कथित जहर देने के पीछे के उद्देश्यों के बारे में अटकलें आंतरिक सत्ता संघर्ष से लेकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर बाहरी दबाव तक को माना जा रहा हैं। इससे पहले पाकिस्तान में पिछले दिनों लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अदनान अहमद उर्फ अबू हंजला सहित कई वांछित आतंकवादी मारे गए हैं।
मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है दाऊद

डी-कंपनी का सरगना और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। उसे 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है। मुंबई में हुए सीरियल धमाकों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी? इस घटना में हजारों लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद उसे भारत का वांछित आतंकवादी घोषित कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका