न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 319 अंकों की तेजी लेकर 79,728 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने भी 59 अंकों की बढ़त के साथ 24,185 अंक पर अपने दिन की शुरुआत की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 10:39:31

भारतीय शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 319 अंकों की तेजी लेकर 79,728 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने भी 59 अंकों की बढ़त के साथ 24,185 अंक पर अपने दिन की शुरुआत की। गौरतलब है कि सोमवार को कमजोर शुरुआत के बावजूद बाजार ने जोरदार रिकवरी करते हुए अच्छी बढ़त के साथ दिन का समापन किया था। उस दिन सेंसेक्स 855 अंक चढ़कर 76,996 पर बंद हुआ था और निफ्टी ने 273 अंकों की तेजी के साथ 24,125 का स्तर छुआ था।

सेंसेक्स की 16 कंपनियों में बढ़त, इंडसइंड बैंक सबसे कमजोर

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 14 कंपनियों में गिरावट देखी गई। निफ्टी 50 में भी ऐसी ही तस्वीर दिखी, जहां 30 कंपनियों ने बढ़त दर्ज की और 20 में गिरावट आई। टाटा स्टील के शेयरों ने आज सबसे मजबूत प्रदर्शन किया और लगभग 2.33% की तेजी के साथ खुले। इसके उलट, इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई और ये करीब 4% कमजोर होकर खुले।

एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, कोटक महिंद्रा सहित कई शेयरों में बढ़त

एचडीएफसी बैंक, एटरनल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी जैसे प्रमुख शेयरों में हल्की बढ़त दर्ज की गई। इन सभी कंपनियों के शेयर 0.05% से लेकर 0.88% तक की मजबूती के साथ खुले। बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया और मारुति सुजुकी के शेयर भी मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा में कमजोरी

दूसरी ओर, आईटी और टेक कंपनियों में आज कमजोरी देखने को मिली। इंफोसिस के शेयरों में 1.55% की गिरावट आई, जबकि टीसीएस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। टाइटन, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और एलएंडटी के शेयरों ने भी कमजोर शुरुआत की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?