न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! इन 15 ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

अपने यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे नए-नए फैसले लेते रहता है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कई विशेष ट्रेनों के ठहराव समय में बदलाव करने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 11:10:48

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! इन 15 ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

अपने यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे नए-नए फैसले लेते रहता है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कई विशेष ट्रेनों के ठहराव समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 7 जोड़ी त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनों के फेरों को भी बढ़ाया है। इसकी जानकारी पश्चिम रेलवे ने ट्वीट करके दी है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के मुताबिक...

ट्रेन संख्या 09012 अहमदाबाद-मुंबई गुजरात एक्सप्रेस एसएफ स्पेशल का समय 20 सितंबर 2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। ट्रेन अब अहमदाबाद से 07:00 बजे के बजाय 07:05 बजे प्रस्थान करेगी और 15:55 बजे के बजाय 16:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल के समय को 19 सितंबर 2021 से शुरू होने वाली यात्रा से बदलाव किया गया है। ट्रेन अब सूरत स्टेशन पर 10:47/10:52 बजे के बजाय 10:57/11:02 बजे पहुंचेगी और 12:00 बजे के बजाय 12:10 बजे वलसाड पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 06588 बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल के समय को 21 सितंबर 2021 से शुरू बदलाव किया गया है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12:26/12:28 बजे के बजाय 12:32/12:34 बजे और बोईसर स्टेशन पर 13:07/13:09 बजे के बजाय 13:12/13:14 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 04806 बाड़मार-यशवंतपुर स्पेशल के समय में 23 सितंबर 2021 से शुरू होने वाली यात्रा को संशोधित किया गया है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12:26/12:28 बजे के बजाय 12:32/12:34 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 09028 जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय 20 सितंबर 2021 से शुरू वाली ट्रेन का समय बदलाव है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12:26/12:28 बजे के बजाय 12:32/12:34 बजे और बोरीवली स्टेशन पर 14:00/14:03 बजे के बजाय 14:05/14:08 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 02930 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय 25 सितंबर 2021 से यात्रा में बदलाव किया गया है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12:26/12:28 बजे के बजाय 12:32/12:34 बजे और बोरीवली स्टेशन पर 14:00/14:03 बजे के बजाय 14:05/14:08 बजे पहुंचेगी और 14:50 बजे के बजाय 15:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय में भी बदलाव किया गया है। 23 सितंबर 2021 से शुरू होने वाली ट्रेन अब नए टाइम पर चेलगी। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12:37/12:39 बजे के बजाय 12:40/12:42 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 04672 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (Shri Mata Vaishno Devi Katra – Bandra Terminus Special) का समय भी बदला है। 21 सितंबर 2021 से शुरू होने वाली यात्रा में संशोधन किया गया है। ट्रेन अब 16:00 बजे के बजाय 16:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

7 जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

- पश्चिम रेलवे ने सात जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया है। ट्रेन नंबर 02989 दादर-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। 02990 अजमेर-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।

- ट्रेन संख्या 09707 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर स्पेशल को 2 जुलाई 2022 तक और 09708 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।

- ट्रेन संख्या 02474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 02473 बीकानेर-बांद्रा टर्मिन सुपरफास्ट स्पेशल को 27 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 02490 दादर-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक और 02489 बीकानेर-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।

- ट्रेन संख्या 04818 दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट स्पेशल को 1 जुलाई 2022 तक और 04817 को भरत की कोठी-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 02940 जयपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक जबकि 02939 पुणे-जयपुर सुरपफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।

- ट्रेन संख्या 09601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल को 25 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर स्पेशल को 27 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब