न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा कदम, पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस किया बंद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के लिए 30 अप्रैल से 23 मई तक एयरस्पेस बंद कर दिया है। इस फैसले से PIA की गिलगित, स्कार्दू और पाक-अधिकृत कश्मीर की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पाकिस्तान ने हवाई सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 11:01:55

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा कदम, पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस किया बंद

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सैन्य कार्रवाई की संभावनाओं के बीच एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से लेकर 23 मई तक लागू रहेगा। इस दौरान पाकिस्तान में पंजीकृत, संचालित या लीज पर लिए गए विमान, यहां तक कि पाकिस्तानी सैन्य विमानों को भी भारतीय क्षेत्रीय वायुक्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पीआईए की उड़ानें रद्द, एयरस्पेस की सुरक्षा सख्त

इससे पहले ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन PIA ने गिलगित, स्कार्दू और पाक-अधिकृत कश्मीर के लिए अपनी कई उड़ानों को रद्द कर दिया था। उर्दू अखबार 'जंग' की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची और लाहौर से स्कार्दू जाने वाली दो-दो उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि इस्लामाबाद से स्कार्दू और गिलगित जाने वाली कुल छह उड़ानों को भी स्थगित कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र की निगरानी को और अधिक सख्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है जिससे एयरस्पेस की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

सभी कॉमर्शियल फ्लाइट्स पर भी असर

'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान ने सभी वाणिज्यिक उड़ानों को भी रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला पूरी तरह से एहतियातन लिया गया है, ताकि संभावित तनाव के बीच देश की हवाई सुरक्षा बनाए रखी जा सके। इसके साथ ही, पाकिस्तान ने सभी हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं