कोरोना से जंग जीतने में भारत ने बढ़ाया वियतनाम की ओर मदद का हाथ, भेजे 300 कन्संट्रेटर और मेडिकल ऑक्सीजन
भारत ने वियतनाम की ओर मदद का हाथ बढ़ाया हैं एवं कोरोना से जंग जीतने के लिए 300 कन्संट्रेटर और मेडिकल ऑक्सीजन भेजी हैं।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Tue, 31 Aug 2021 8:53:06
भारत वसुधैव कुटुम्बकम की सोच लकर चलता हैं जिसमें अपने साथ दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहता हैं। इस कोरोना के दौर में भारत ने कई दूसरे देशों की मदद की हैं। इसी कड़ी में हम भारत ने वियतनाम की ओर मदद का हाथ बढ़ाया हैं एवं कोरोना से जंग जीतने के लिए 300 कन्संट्रेटर और मेडिकल ऑक्सीजन भेजी हैं। वियतनाम के विदेश मंत्री बुई थान्ह सन ने इस मदद लेकर भारत सरकार और यहां की जनता को धन्यवाद कहा है।
Appreciate your warm message Foreign Minister.
Confident that our Comprehensive Strategic Partnership will grow from strength to strength. https://t.co/EeIV6u9sKT