न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने आसिम मुनीर को लगाया फोन, दी ये सख्त चेतावनी

भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने असीर मुनीर और एस. जयशंकर से बात कर तनाव घटाने की अपील की और पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन बंद करने की सख्त चेतावनी दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 11:14:06

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने आसिम मुनीर को लगाया फोन, दी ये सख्त चेतावनी

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीर मुनीर और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने दोनों देशों से तनाव कम करने की बात कही है। असीर मुनीर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और एस. जयशंकर की यह चर्चा पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे हमलों के बीच हुई है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और पाक सेना प्रमुख असीर मुनीर के साथ अलग-अलग कॉल में तनाव कम करने का आग्रह किया और सीधी बातचीत के लिए समर्थन की बात कही है। पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों का समर्थन खत्म करने की सलाह भी दी गई है।

पहले भी हो चुकी दोनों के बीच बात:

इससे पहले हुई बातचीत में मार्को रूबियो ने पाकिस्तानी एनएसए से बात करके शांत रहने की सलाह दी थी। अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी थी कि भारत की स्ट्राइक का जवाब देने का प्रयास न करे। वहीं भारत को खुला समर्थन दिया गया था और तनाव से खुद को अलग कर लिया गया था। लगातार हो रहे हमलों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री की यह बातचीत रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।

भारत-पाक के बीच तनाव:

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले चार दिनों में तनाव बहुत बढ़ चुका है। पाकिस्तान भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। शुक्रवार रात और शनिवार तड़के सुबह 26 से ज्यादा जगहों पर ड्रोन अटैक करने की कोशिश की गई, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान का एक फाइटर जेट भी मार गिराया और कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय किया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, अमृतसर, पठानकोट, सिरसा, बीकानेर, बाड़मेर, पुंछ और उरी जैसे इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका