न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सीमा पर बंद होंगी गोलियां, घटेगी सैनिकों की तैनाती', भारत-पाक DGMO बातचीत में बड़ा फैसला

भारत-पाक DGMO की बातचीत में सीमा पर गोलीबारी रोकने और सैनिकों की संख्या घटाने पर सहमति, ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव कम करने की कोशिश।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 8:18:10

'सीमा पर बंद होंगी गोलियां, घटेगी सैनिकों की तैनाती', भारत-पाक DGMO बातचीत में बड़ा फैसला

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शनिवार को दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा की थी और इसी क्रम में सोमवार, 12 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स) के बीच बातचीत हुई। पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला और भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने हॉटलाइन के जरिए आपसी संवाद स्थापित किया। यह बातचीत दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव कम करने की दिशा में पहला औपचारिक प्रयास था। इस संवाद में दोनों पक्षों ने इस प्रतिबद्धता पर जोर दिया कि सीमा पर एक भी गोली नहीं चलेगी और कोई भी आक्रामक या शत्रुतापूर्ण कदम नहीं उठाया जाएगा। साथ ही, सीमा और अग्रिम चौकियों से सैनिकों की संख्या में कमी लाने पर भी गंभीरता से विचार किया गया। निवार को ही जमीन, हवा और समुद्र – तीनों मोर्चों पर सभी तरह की सैन्य गतिविधियों और गोलीबारी को तुरंत रोकने पर सहमति बनी थी। इसके बाद यह डीजीएमओ स्तर की पहली बातचीत थी, जो उसी समझौते की पुष्टि और विस्तार का हिस्सा थी।

पाकिस्तान ने कहा- अब हम टकराव नहीं बढ़ाएंगे

इस वार्ता में पाकिस्तानी पक्ष ने स्पष्ट किया कि वह अब इस टकराव को आगे नहीं बढ़ाएगा और संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं करेगा। दोनों देशों ने यह भी दोहराया कि वे नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए 2021 में हुए संघर्ष विराम समझौते को दोबारा सशक्त करेंगे।

भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग: ‘आतंकियों की लड़ाई अब पाक सेना की बन गई’

सोमवार को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक प्रेस ब्रीफिंग की। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि आतंकियों की गतिविधियों के जवाब में भारत ने LOC और IB को पार किए बिना सटीक हमले किए। उन्होंने कहा कि हमें पहले से आशंका थी कि पाकिस्तान की ओर से वायुसेना का हमला हो सकता है, इसलिए एयर डिफेंस सिस्टम पहले ही मजबूत किया गया था। 9-10 मई को जब पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत के एयरफील्ड पर हमला करने की कोशिश की, तो उसे भारतीय एयर डिफेंस के सामने विफलता हाथ लगी। इस प्रेस ब्रीफिंग में एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि शुरुआत में हमें लगा कि हम केवल आतंकियों से लड़ रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने खुद को बीच में डालकर इस लड़ाई को सीधे तौर पर अपनी लड़ाई बना लिया। भारतीय सेना का यह भी कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद स्थितियां बेहद गंभीर हो चुकी थीं और ऑपरेशन सिंदूर उसी का निर्णायक जवाब था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं