न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'PM मोदी को सामने आकर बताना चाहिए...', भारत-पाक सीजफायर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उठाए सवाल, पीएम मोदी से मांगा जवाब। ट्रंप के कश्मीर बयान पर भी जताई आपत्ति, कहा- कश्मीर भारत का था, है और रहेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 10:06:28

'PM मोदी को सामने आकर बताना चाहिए...', भारत-पाक सीजफायर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रविवार को इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे घटनाक्रम पर सामने आकर स्पष्ट बयान देने की मांग की और पूछा कि आखिर देश में क्या चल रहा है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है क्योंकि किसी को यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर हो क्या रहा है। भारतीय सेना ने जिस बहादुरी से दुश्मन के इलाके में घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया और फिर अचानक किसी तीसरे देश द्वारा यह ऐलान कर देना कि उसने सीजफायर करवा दिया, और हम भी उसे मान लें, यह बात हमारी समझ से बाहर है।"

कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान को बताया 'धूर्त'

उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान एक धूर्त मुल्क है, वह कभी सच्चाई नहीं बोलता। इधर एक तरफ सीजफायर का ऐलान हो रहा है और उधर दूसरी तरफ उसी सीजफायर को तोड़ा जा रहा है। जब पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है, विपक्ष भी सरकार के हर फैसले में साथ देने और कठोरतम कदम उठाने की बात कह रहा है, आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस जवाब देने का समर्थन कर रहा है, तो यह सब निर्णय पारदर्शी होने चाहिए।"

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अंतरराष्ट्रीय बयानबाज़ी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "बाहर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्वीट कर यह कहते हैं कि उन्होंने रातभर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की है। फिर एक और ट्वीट में दावा करते हैं कि वह कश्मीर जैसे वर्षों पुराने मुद्दे को भी मध्यस्थता से हल कराएंगे। तो क्या इसका मतलब है कि हमने शिमला समझौते को तोड़ दिया? कश्मीर भारत का था, है और हमेशा रहेगा। मुझे नहीं लगता कि कोई भी सच्चा भारतीय कश्मीर को लेकर समझौता करने के बारे में सोच भी सकता है।"

सीजफायर के बाद पाकिस्तान ने किए ड्रोन हमले

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच 10 मई को शाम 5 बजे सीजफायर की घोषणा की गई थी। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से भारत में कई ड्रोन हमले किए गए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। यह घटनाक्रम सरकार की विदेश और रक्षा नीति को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करता है, जिन पर देश को स्पष्टता की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म