बीते कुछ दिनों से बॉर्डर पर आपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैं और तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीएसएफ की चौकी के पास बुधवार रात हेरोइन के दो पैकेट मिले थे, हांलाकि तस्कर भागने में कामयाब हो गए। इससे पहले सोमवार को भी एक बदमाश के पास से चीन निर्मित दो हथगोले बरामद हुए थे। अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान में चल रहे हालात के कारण बॉर्डर का माहौल गर्माया हुआ हैं जिसे देखते हुए तस्करी को रोकने के लिए भारत ने अपना पहला रेडिएशन डिटेक्शन इक्विपमेंट अटारी बॉर्डर पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर लगाया है।