न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के बाद भारत की एक और स्ट्राइक, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

भारत सरकार ने 2 मई 2025 से पाकिस्तान से किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या परोक्ष आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और हालिया आतंकी हमले के मद्देनज़र लिया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 12:51:30

पहलगाम हमले के बाद भारत की एक और स्ट्राइक, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले किसी भी प्रकार के सामान – चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से हो या किसी अन्य देश के जरिए परोक्ष रूप से – के आयात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला पाकिस्तान के खिलाफ एक निर्णायक आर्थिक स्ट्राइक के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध पूरी तरह से समाप्त हो गए हैं। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से 2 मई को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय Foreign Trade Policy (FTP) 2023 में संशोधन के रूप में लिया गया है। इस संशोधन के अनुसार, अब पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का उत्पाद भारत में नहीं आ सकेगा – न सीधे, न ही किसी तीसरे देश के माध्यम से।

विदेश व्यापार नीति में हुआ संशोधन, DGFT ने दी जानकारी

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया है। FTP 2023 में जोड़े गए नए प्रावधान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पाकिस्तान से आयात या उसके जरिये कोई भी सामान भारत नहीं आ सकेगा। इसमें वह सामान भी शामिल है जो नियमों के तहत स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हो या विशेष अनुमति के अधीन हो। जब तक भारत सरकार की ओर से कोई अगला आदेश नहीं आता, तब तक यह पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।

केवल विशेष सरकारी स्वीकृति पर मिलेगी छूट

इस प्रतिबंध में किसी भी प्रकार की छूट केवल भारत सरकार की विशेष स्वीकृति के बाद ही दी जा सकेगी। यह निर्णय उस आतंकवादी हमले के बाद लिया गया है, जो 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ था। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।

कूटनीतिक और आर्थिक स्तर पर भारत का कड़ा रुख

पहल्गाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति बेहद कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने एक ओर जहां कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरना शुरू किया, वहीं आर्थिक स्तर पर भी कई कड़े कदम उठाए हैं। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहानुभूति पाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत ने हर स्तर पर उसे घेरने का निश्चय कर लिया है।

सिंधु जल संधि और संयुक्त राष्ट्र की राह

भारत द्वारा सिंधु जल संधि की समीक्षा और अन्य प्रतिबंधात्मक उपायों की घोषणा के बाद पाकिस्तान की ओर से पहले आक्रामक बयानबाजी की गई। लेकिन जब भारत ने रुख नहीं बदला, तो पाकिस्तान ने पश्चिमी देशों और अब संयुक्त राष्ट्र का रुख किया है। पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने भारत के कदमों को “वैश्विक शांति के लिए खतरा” बताया, लेकिन इसे भारत पर दबाव डालने की असफल रणनीति माना जा रहा है।

भारत ने तेज की पाकिस्तान को बेनकाब करने की मुहिम

इस बीच, भारत ने भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन देने वाले देश के रूप में उजागर करने की मुहिम तेज कर दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ की विदेश मंत्री काजा कल्लस से बातचीत कर पाकिस्तान की भूमिका और आतंकवाद को समर्थन देने की उसकी नीति पर प्रकाश डाला। भारत ने पश्चिमी देशों से स्पष्ट समर्थन की अपेक्षा जताई है।

व्यापक रणनीति से जवाब दे रहा भारत

भारत अब केवल सैन्य नहीं, बल्कि आर्थिक, कूटनीतिक और नीतिगत स्तर पर भी पाकिस्तान को जवाब दे रहा है। सिंधु जल संधि की समीक्षा, पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रियता – ये सब संकेत हैं कि भारत अब बहुआयामी रणनीति के तहत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं